कम Salary में खरीदनी है Car, इन मॉडल्स की EMI पड़ेगी कम
हिमांशु सिंह September 06, 2026 08:42 PM

आज के समय अपनी कार होना बेहद जरुरी बन गया है. क्योंकि, खुद की कार आपके कई काम आसान कर देती है. लेकिन आज के समय में अपनी नई कार खरीदना बेहद मुश्किल हो गया है. जिसके चलते सबके अपनी खुद की कार नहीं खरीद पाते हैं. हालांकि, आज हम इस खबर में आपको यह बताएंगे कि, अगर आपकी कमाई कम है तो आप अपने लिए नई कार कैसे खरीद सकते हैं.

क्योंकि, आप थोड़ी सी समझदारी और सही प्लानिंग के साथ आगे बढ़ें तो कम सैलरी में भी एक नई और भरोसेमंद कार घर लाई जा सकती है. भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कई ऐसी एंट्री-लेवल हैचबैक कारें हैं जिनकी शुरुआती कीमतें काफी कम हैं. अगर आप सही डाउन पेमेंट और बैंक लोन का चुनाव करते हैं तो इन गाड़ियों की हर महीने आने वाली किश्त आपकी महीने की जेब पर कोई बड़ा बोझ नहीं डालती. आइए जानते हैं ऐसी ही बेहतरीन कारों के बारे में जिनकी ईएमआई काफी कम पड़ती है और जो कम बजट वाले परिवारों के लिए एकदम सही साबित होती हैं.

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10

बता दें कि, कम बजट में पहली कार खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए मारुति सुजुकी की ऑल्टो के10 हमेशा से पहली पसंद रही है. लगभग 3.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ आने वाली यह कार बेहद किफायती मानी जाती है.

अगर आप करीब 80,000 रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं तो इसकी मासिक ईएमआई करीब 6,500 से 7,000 रुपये के आसपास ही बनती है. जबकि इसमें मिलने वाला 1.0-लीटर का K-Series इंजन शहर के ट्रैफिक में चलाने के लिए बहुत आसान है और इसका माइलेज भी 24 किमी प्रति लीटर से ज्यादा रहता है जिससे फ्यूल का खर्च भी कम होता है.


AI Generated Image

नई कार पर Ribbon लगाकर चलाना पड़ेगा भारी, पहले जान लें नियम

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो

हालांकि, अगर आपको कम बजट में थोड़ा ऊंचा बैठने का अहसास और मिनी-एसयूवी जैसा लुक पसंद है तो मारुति एस-प्रेसो एक बहुत शानदार विकल्प है. इसकी शुरुआती कीमत लगभग 4.26 लाख रुपये है और इसकी ईएमआई भी ऑल्टो की तरह ही बहुत मामूली बैठती है.

वहीं, इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और केबिन में मिलने वाला अच्छा स्पेस है जिससे खराब रास्तों पर भी गाड़ी चलाने में कोई झिझक नहीं होती. कम मेंटेनेंस कॉस्ट और मारुति का बड़ा सर्विस नेटवर्क होने की वजह से यह कम सैलरी वालों के लिए एकदम टेंशन-फ्री कार साबित होती है.

रेनो क्विड

वहीं, स्टाइलिश और मॉडर्न लुक पसंद करने वाले युवाओं के लिए रेनो की क्विड एक बेहतरीन कार है. लगभग 4.70 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाली इस कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और टचस्क्रीन जैसे कई बढ़िया फीचर्स देखने को मिलते हैं.

अगर आप इस गाड़ी के लिए 1 लाख रुपये का डाउन पेमेंट जमा करते हैं तो इसकी मंथली ईएमआई लगभग 7,500 से 8,000 रुपये के बीच आती है. कम बजट होने के बावजूद इसका मस्कुलर और स्पोर्टी डिजाइन देखने में बिल्कुल भी सस्ती गाड़ी नहीं लगता जिससे इसे चलाने वाले को एक अलग ही फील मिलता है.


AI Generated Image

टाटा टियागो

लेकिन अगर आपका बजट थोड़ा सा ज्यादा है और आपकी पहली प्राथमिकता मजबूती व सुरक्षा है तो टाटा टियागो इस सेगमेंट की सबसे बेस्ट कार मानी जाती है. लगभग 5.65 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली इस कार को 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है.

डाउन पेमेंट के हिसाब से इसकी ईएमआई लगभग 8,500 से 9,500 रुपये के दायरे में बन जाती है. इसका केबिन बेहद मजबूत और कम्फर्टेबल है. अगर आप थोड़ी सी ज्यादा किश्त देने को तैयार हैं तो टियागो आपके परिवार को एक सुरक्षित, मजबूत और लंबे समय तक साथ निभाने वाला प्रीमियम अहसास प्रदान करती है.

6 लाख की नई Baleno में कंपनी ने भर-भरकर दिए फीचर्स, जानें खासियत

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.