360 डिग्री के साथ 6 एयरबैग, Tata ने लॉन्च की Osprey SUV, जानें खासियत
क़मरजहां September 06, 2026 08:42 PM

टाटा मोटर्स ने ग्लोबल मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है. कंपनी ने साउथ अफ्रीका में अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Nexon को Osprey नाम से लॉन्च किया है. खास बात यह है कि डिजाइन के मामले में यह SUV भारतीय बाजार में बिकने वाली Nexon से काफी मिलती-जुलती है. इसमें 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, 10.25-इंच टचस्क्रीन और कई मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं. साउथ अफ्रीका में इसकी शुरुआती कीमत ZAR 2,49,900 यानी करीब 14.80 लाख रुपये रखी गई है.

टाटा Osprey को साउथ अफ्रीका में कंपनी ने तीन ट्रिम्स—Smart Plus, Creative और Creative Plus PS—में पेश किया है. यह SUV भारत में बिकने वाली Nexon से काफी हद तक मिलती है.इसके बाहरी डिजाइन और कलर ऑप्शन भी लगभग समान हैं, हालांकि साउथ अफ्रीकी बाजार के लिए इनके नाम अलग रखे गए हैं. उदाहरण के लिए, भारत में मिलने वाले 'Pristine White' कलर को वहां 'First Light' नाम दिया गया है.

ये मॉडल हैं शामिल

  • टाटा मोटर्स ने 2019 में साउथ अफ्रीकी बाजार से अपनी बिक्री बंद कर दी थी, लेकिन कंपनी ने पिछले साल दोबारा इस बाजार में वापसी की. अब वहां कंपनी के पोर्टफोलियो में Harrier, Curvv, Punch, Tiago और Osprey जैसे मॉडल शामिल हो गए हैं. Osprey को साउथ अफ्रीका में CBU यानी Completely Built Unit रूट के जरिए भारत से भेजा जा रहा है.
  • भारत में Nexon कई पावरट्रेन ऑप्शन्स के साथ मौजूद है, लेकिन साउथ अफ्रीका में Osprey को फिलहाल सिर्फ 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया गया है. यह इंजन 120 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क पैदा करता है.


  • इंजन के साथ ग्राहकों को 5-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक (DCA) गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. ऑटोमैटिक वर्जन में पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं. वहीं, भारत में Nexon के साथ 1.5-लीटर डीजल इंजन और CNG का विकल्प भी मिलता है. साउथ अफ्रीका में लॉन्च हुई Osprey में फिलहाल ये पावरट्रेन मौजूद नहीं हैं.
  • सेफ्टी के मामले में Osprey में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ISOFIX और TPMS जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा SUV में 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा, HD रियर-व्यू कैमरा, ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर और फ्रंट पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं. ऑटोमैटिक हेडलैंप और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स भी इसके सेफ्टी पैकेज का हिस्सा हैं. 

कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?

  • एक खास अंतर यह है कि भारत में Nexon के कुछ वेरिएंट में मिलने वाला ADAS यानी Advanced Driver Assistance System साउथ अफ्रीका में Osprey के किसी भी वेरिएंट में नहीं दिया गया है. Osprey पर Nexon की 5-स्टार NCAP सेफ्टी रेटिंग लागू होगी.
  • फीचर्स की बात करें तो बेस Smart Plus वेरिएंट में 7-इंच हरमन टचस्क्रीन, फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 2 स्पीकर, इलेक्ट्रिक ORVM, सभी पावर विंडो, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

  • टॉप वेरिएंट् में फीचर्स और ज्यादा प्रीमियम हो जाते हैं. इसमें 10.25-इंच हरमन टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, रियर AC वेंट्स, ऑटो-फोल्डिंग ORVM, एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 4 स्पीकर के साथ 2 ट्वीटर दिए गए हैं.
  • सबसे महंगे Creative Plus PS वेरिएंट में वॉयस-एक्टिवेटेड पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, बाई-फंक्शन LED हेडलैंप, कॉर्नरिंग फंक्शन वाले फ्रंट फॉग लैंप, रियर डिफॉगर और रियर सीट आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. इसके अलावा ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, कूल्ड ग्लवबॉक्स और टाइप-A व टाइप-C USB पोर्ट भी दिए गए हैं.
  • साउथ अफ्रीका में Nexon को Osprey नाम से उतारा गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि भारत में भी इसका नाम बदलने वाला है. Osprey फिलहाल साउथ अफ्रीकी बाजार के लिए इस्तेमाल किया गया नाम है, जबकि भारत में यह SUV Nexon नाम से ही बिक्री के लिए मौजूद है. साउथ अफ्रीकी मॉडल में CNG और डीजल विकल्प नहीं दिए गए हैं, जबकि भारतीय Nexon का पावरट्रेन लाइनअप अलग है.
  • साउथ अफ्रीका में Osprey के रूप में लॉन्च की गई यह SUV भारतीय Nexon के डिजाइन और तकनीक पर बेस्ड है, लेकिन वहां के बाजार की जरूरत के हिसाब से इसके इंजन और फीचर्स के कॉम्बिनेशन में बदलाव किया गया है. यह लॉन्च टाटा मोटर्स की ग्लोबल मार्केट में अपनी SUV रेंज को विस्तार देने की रणनीति का हिस्सा है. 

-

Ather Konarc या Simple Wave, कौन-सा स्कूटर आपके लिए खरीदना बेहतर? 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.