इंडिया में युथ जनरेशन हो या पुराने जमाने के लोग हमेशा से बुलेट का दबदबा बना रहा है. जबकि पिछले कुछ समय से रॉयल एनफील्ड की हंटर 350 का भी क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है. हंटर और बुलेट की दीवानगी सभी के सर चढ़ के बोलती है और आने वाले समय में भी इन बाइक्स की डिमांड घटने वाली नहीं है. हालांकि, इन बाइक्स को खरीदने के लिए आपको एक अच्छा मोटा बजट चाहिए होता है. लेकिन अगर आपके पास मोटा बजट नहीं है तो परेशानी की बात नहीं है.
क्योंकि, अब बेहद ही कम दाम में जावा मोटरसाइकिल्स ने एक बड़ा दांव खेला है. यह बाइक अपने अनोखे बॉबर स्टाइल, दमदार इंजन और जबरदस्त रोड प्रेजेंस के साथ सीधे तौर पर 350cc सेगमेंट की गाड़ियों को टक्कर देने आई है. बता दें कि, इस नई स्पेशल ऑल स्टार्स एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत महज लगभग 2.09 लाख रुपये रखी गई है. चलिए जानते हैं कि इस नई जावा ऑल स्टार्स 42 बॉबर में क्या-क्या खास फीचर्स और पावर मिलने वाली है.
बता दें कि, जावा ने इस ऑल स्टार्स एडिशन में नए कलर्स और खास शेकर्ड ग्राफिक्स शामिल किए हैं. बाइक में नए सिल्वर नाइट और शैडो ब्लैक जैसे आकर्षक शेड्स दिए गए हैं. सिल्वर नाइट कलर में चेसबोर्ड से इंस्पायर्ड ग्राफिक्स और ब्लू हाइलाइट्स मिलते हैं.
जबकि शैडो ब्लैक वेरिएंट को मैट फिनिश के साथ काफी मस्कुलर लुक दिया गया है. इसके अलावा ऑल स्टार्स बैजिंग, टियर-ड्रॉप फ्यूल टैंक, राउंड हेडलाइट और ट्विन एग्जॉस्ट का कॉम्बिनेशन इसे सड़क पर चलने के दौरान सबका ध्यान खींचने पर मजबूर कर देता है.

AI Generated Image
EV खरीदने वालों की बदली पसंद, Ola नहीं ये Brand बना नंबर-1
जानकारी दें दे कि, जावा 42 बॉबर की सबसे बड़ी पहचान इसका हवा में तैरता हुआ यानी फ्लोटिंग सिंगल-सीट डिज़ाइन है. इसकी सीट हाइट केवल 740 मिमी रखी गई है जिससे कम हाइट वाले ड्राइवर्स के लिए भी इस भारी-भरकम बाइक को संभालना और पैर जमीन पर टिकाना बेहद आसान हो जाता है.
वहीं, बाइक का व्हीलबेस 1,485 मिमी लंबा है जो हाइवे पर तेज रफ्तार में चलते समय बाइक को शानदार स्टेबिलिटी और बैलेंस देता है. इसके रियर में 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है जो गड्ढों में भी राइडर को कम्फर्टेबल रखता है.

AI Generated Image
जबकि बात करें अगर परफॉर्मेंस की तो इसमें कोई समझौता नहीं किया गया है. क्योंकि, 334cc का सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन दिया गया है. यह पावरफुल इंजन 29.9 PS की मैक्सिमम पावर और 30.01 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है.
इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा गया है जिससे गियर शिफ्टिंग बेहद स्मूथ होती है. लिक्विड-कूलिंग टेक्नोलॉजी होने की वजह से लंबे सफर में भी इंजन जल्दी गर्म नहीं होता और राइडर को लगातार दमदार परफॉर्मेंस मिलती रहती है.
वहीं, फीचर्स की बात करें तो जावा 42 बॉबर ऑल स्टार्स में पूरी तरह से डिजिटल LCD कंसोल दिया गया है. जिसमें स्पीडोमीटर, ट्रिपमीटर और फ्यूल गेज की सटीक जानकारी मिलती है. इसमें राइडर की सुविधा के लिए हैंडलबार पर यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है.
सेफ्टी के मोर्चे पर बाइक में दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड मिलता है. 2.09 लाख रुपये के इस प्राइस टैग में यह यूनिक स्टाइलिंग, पावरफुल इंजन और मॉडर्न फीचर्स का एक बेहतरीन वैल्यू फॉर मनी पैकेज साबित होती है.