Bigg Boss 20 में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन! प्रियंका चोपड़ा की घरवालों को चेतावनी
राहुल यादव September 07, 2026 04:42 AM

सलमान खान का मोस्ट अवेटेड शो 'बिग बॉस' के 20वें सीजन की शुरुआत हो गई है. शो का ग्रांड प्रीमियर 6 सितंबर यानी कि रविवार को हुआ, जिसमें 16 कंटेस्टेंट्स ने घर में एंट्री की. इसमें कुछ टीवी के बड़े चेहरे हैं तो कुछ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स. ग्रांड प्रीमियर में काफी कुछ देखने के लिए मिला है. 'बिग बॉस' ने घरवालों की एंट्री के बाद ही उन्हें वरदान दे दिया साथ ही शो शुरू होने से पहले ही पहला एविक्शन भी हो गया है. चलिए बताते हैं क्या क्या हुआ.

'बिग बॉस 20' में 16 कंटेस्टेंट्स ने की एंट्री

'बिग बॉस 20' में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की. इसमें टीवी एक्ट्रेस माही विज से भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे तक का नाम शामिल है. देखिए 16 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट...
1. माही विज
2. आम्रपाली दुबे
3. रीति तिवारी
4. अमन गांधी
5. उदिति सिंह
6. काजी तौकीर
7. मैरी कॉम
8. अर्शिफा खान
9. कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू
10. ईशा रिखी
11. आसिफ खान
12. रोहित खान
13. कनिका मान
14. रैपर यंग डीएसए
15. लव गिल
16. तन्मय सिंह (स्काउट)

'मिर्जापुर द मूवी' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'वेलकम टू द जंगल' समेत 7 फिल्मों को पछाड़ा

स्ट्रगल को याद कर भावुक हुए आसिफ खान

ओटीटी से पहचान कमाने वाले एक्टर आसिफ खान भी 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बने. उन्होंने इस दौरान अपने स्ट्रगल को याद किया और वो भावुक भी हो गए. आसिम राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं. वो बताते हैं कि उनके पिता का निधन बचपन में ही गया था, जिसके बाद उन पर जिम्मेदारी आ गई थी. उन्होंने फिर मटका खेलना शुरू किया और फिर पुलिस ने अरेस्ट भी कर लिया था. पेपर में फोटो छपी तो वो सबसे छुपने के लिए मुंबई काम के लिए आ गए. यहां वेटर का काम किया. फिर यहां जब छोटे से बड़ा सब वेटर करने लगे तो बुरा लगा. फिर उन्होंने एक्टिंग में किस्मत आजमाया. उनका 'गजब बेइज्जती' वाला रील काफी वायरल हुआ.

दर्द बयां कर रो पड़ीं ईशा रिखी

'बिग बॉस 20' में बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी ने अपना दर्द बयां किया. उन्होंने बताया, 'मुझे प्यार हो गया था. मुझे लगा कि ग्रीन फ्लैग नहीं ग्रीन फॉरेस्ट है. मैं शादी करके सेटल होना चाहती थी लेकिन कुछ एक्सपीरियंस आपको तोड़ देते हैं. मुझे लगता है कि जब आपका ट्रस्ट टूटता है कभी कभी कुछ रिश्तों से तो आप ऐसी स्टेज पर आ जाते हो कि फील होने लगता है कि मैं कहां गलत थी. जो भी मैंने फेस किया मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं बोल पाऊंगी.' रिखी इस दौरान रोने लगीं और कहा, 'मुझे तोड़ दिया. पता ही नहीं चला की मैं कब अपनी ही कहानी में साइड कैरेक्टर बन गई. लेकिन मुझ कोई पछतावा नहीं है. मैं बिग बॉस में अपनी पहचान बनाने आ रही हूं और दर्द से बाहर आना चाहती हूं.'

हार्दिक पांड्या संग लिंकअप पर अमीषा पटेल का टूटा सब्र, कहा- 'सच में रोमांटिक था... '

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

सलमान खान ने ईशा रिखी को दी सलाह

इसी के साथ ही सलमान खान ने ईशा रिखी को सलाह दी. सलमान ने कहा, 'सबके ब्रेकअप होते हैं. आप किसके सामने खड़े हो. जिससे आप आजकल जानी जा रही हो उसका जिक्र नहीं करोगी ना? हमारी पर्सनल लाइफ है वो सीक्रेट ही रहनी चाहिए किसी को भी नहीं जानना चाहिए कि इसकी गलती उसकी गलती थी. वो टाइम खत्म हो गया. मूव ऑन ईशा. क्योंकि अगली पार्टी मूव ऑन हो चुकी है तो किसी को खुद को हर्ट करने का क्रेडिट मत दो. प्रेजेंट पर ध्यान दो. आगे बढ़ो.'

आम्रपाली दुबे की एंट्री, निरहुआ बोले- 'डबल होकर ना निकलें'

शो में आम्रपाली दुबे की भी एंट्री हुई. उनके बाद शो में निरहुआ को भी बुलाया गया. एक्ट्रेस ने बताया, 'अभी तक लोगों ने मेरा बहू वाला अंदाज देखा है तो अब मैं अपना 2.0 वर्जन दिखाने के लिए आई हूं.' वहीं निरहुआ को एक्ट्रेस को लेकर चिंता सता रही है कि कहीं वो डबल होकर ना लौटें. एक्टर ने कहा, 'क्योंकि मैं इसी रिक्शे पर मोनालिसा को लेकर आया था तो वो डबल होकर गई थीं. शादी हो गई थी उनकी शो में. ऐसे में अब ये ना हो जाएं. वहीं, आम्रपाली दुबे सलमान खान को छेड़ते दिखीं. निरहुआ ने आम्रपाली को विश भी किया.'

  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

'बिग बॉस 20' में हुआ पहला एविक्शन!

'बिग बॉस 20' में रिया अहीर और लव गिल की एंट्री हुई लेकिन उनकी किस्मत का फैसला पब्लिक के हाथों में था. पहले तो दोनों के बीच बहसबाजी देखने के लिए मिली. लव गिल ने कहा, 'आप लोगों के हक की बात करती हैं तो आपको तो बाहर होना चाहिए.' दोनों के बीच कमाल की तीखी बहस देखने के लिए मिली. फिर वोटिंग पर सलमान खान गए तो पब्लिक ने लव गिल को ज्यादा वोट दिए और वो घर के अंदर पहुंच गईं. रिया स्टेज से ही बाहर हो गईं. हालांकि, ये कंफर्म नहीं है कि वो बाहर गई हैं या फिर सीक्रेट रूम में गई हैं?

'टॉक्सिक' को कड़ी टक्कर दे रही मलयालम फिल्म, बनी तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर

प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम की एंट्री दी चेतावनी

'बिग बॉस 20' का हिस्सा मैरी कॉम भी हैं. ऐसे में उनकी एंट्री पर प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें बधाई दी, साथ ही घरवालों को भी चेतावनी दी और कहा, 'अगर उनके आगे टिकना है तो लंबी रेस का घोड़ा बनना होगा.' इसके अलावा एक्ट्रेस ने मैरी कॉम को रियल बने रहने की भी सलाह दी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

'बिग बॉस' में नहीं आना चाहती थीं माही विज

इसके अलावा माही विज ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की और बताया कि वो पिछले कई सालों से मना कर रही थीं और उन्होंने इस सीजन के लिए भी डेढ़ महीने पहले मना कर दिया था. माही विज ने धमाकेदार एंट्री की. एक्ट्रेस ने करीना कपूर के गाने 'छलिया' पर जोरदार परफॉर्मेंस दी. वो बिग बॉस में नहीं जाना चाहती थीं लेकिन वो फाइनली अब आ चुकी हैं. एक्ट्रेस ने बताया, 'डेढ़ महीने पहले भी मना कर दिया था लेकिन फिर लगा कि जाना चाहिए. हर चीज का वक्त होता है. बच्चों ने भी कहा कि मां जाना चाहिए.'

16 कंटेस्टेंट्स को मिला 'वरदान'

'बिग बॉस 20' में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की, जिसके बाद पहला एपिसोड खत्म हो गया. लेकिन जाते-जाते बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को 'वरदान' दिया. उन्होंने बताया कि घर के सदस्यों के पास दो लाइफ होगी. दो मौके मिलेंगे. शो से सदस्य तब तक बाहर नहीं होगा जब तक कि दोनों लाइफलाइन नहीं खत्म होगी. किसी को भी अब डरने की जरूरत नहीं और सब खुलकर खेल सकते हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.