सलमान खान के पॉपुलर और विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो की धमाकेदार शुरुआत होने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं. 'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर आज यानी 6 सितंबर को होने वाला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आप इस शो को कब और कहां स्ट्रीम कर सकते हैं, इसकी टाइमिंग क्या होगी और इस सीजन में कौन-कौन से सेलेब्स बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं.
कब और कहां देखें 'बिग बॉस 20'?
'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होने जा रहा है. इसे आप जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं. डिजिटल दर्शकों के लिए ये शो जियो हॉटस्टार पर रोज रात 9:00 बजे स्ट्रीम किया जाएगा. जो दर्शक इसे टीवी पर देखना चाहते हैं, वो इसे कलर्स टीवी पर हर रात रात 10:30 बजे से देख सकते हैं. खास बात ये है कि इसका हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन भी एक साथ रिलीज होगा.

शो में नजर आएंगे ये सेलेब्स
'बिग बॉस 20' के घर में 18 कंटेस्टेंट्स धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. इस बार शो में टीवी, फिल्म, सोशल मीडिया और म्यूजिक की दुनिया से जुड़े कई जाने-पहचाने चेहरे नजर आएंगे. सभी कंटेस्टेंट्स घर के अंदर एक-दूसरे के साथ रहेंगे और टास्क से लेकर घर के झगड़ों तक दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन अपनी गेम से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होता है.
'बिग बॉस 20' के कंफर्म कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट: