CTET परीक्षा की नई तारीख पर बड़ा अपडेट, जल्द जारी होगा रिवाइज्ड शेड्यूल
दीनदयाल पाटीदार September 07, 2026 08:42 AM

CBSE के स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी अपडेट आया है. सीबीएसई जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET सितंबर 2026 की संशोधित परीक्षा तिथि घोषित करने जा रहा है. परीक्षा की नई तारीखें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी की जाएंगी.

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद, बोर्ड उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड भी जारी करेगा. एग्जाम सिटी स्लिप से उम्मीदवारों को यह पता चल सकेगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होने वाली है.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दोबारा खुली थी Application Window

CTET परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव की एक मुख्य वजह आवेदन प्रक्रिया का दोबारा शुरू होना है. सुप्रीम कोर्ट के एक महत्वपूर्ण फैसले के बाद, सीबीएसई को CTET सितंबर 2026 की Application Window को फिर से खोलना पड़ा था. उम्मीदवार 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक इस परीक्षा के लिए दोबारा आवेदन कर सकते थे. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बोर्ड परीक्षा की 22nd edition के लिए नया शेड्यूल तैयार करने में जुटा है, जिसे बहुत जल्द सार्वजनिक कर दिया जाएगा.

कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न?

CTET 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा. CTET के प्रत्येक पेपर में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 150 अंकों के होंगे.  साथ ही पेपर 1 में पांच और पेपर 2 में चार अलग-अलग सेक्शन शामिल होंगे. परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 90 अंक हासिल करना अनिवार्य है.

अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स

पेपर 1 और पेपर 2 में क्या अंतर है?

पेपर 1- यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के प्राथमिक शिक्षक बनना चाहते हैं.

पेपर 2- यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के उच्च प्राथमिक शिक्षक बनना चाहते हैं. 

यह परीक्षा उन सभी लोगों के लिए आवश्यक पात्रता परीक्षा Eligibility Test है जो केंद्र सरकार के स्कूलों और विभिन्न राज्यों द्वारा संचालित सरकारी स्कूलों में शिक्षक की नौकरी पाना चाहते हैं.

सीबीएसई ने साफ किया है कि सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए CTET सर्टिफिकेट की वैधता अब आजीवन रहेगी. यानी एक बार परीक्षा पास करने के बाद यह प्रमाणपत्र हमेशा के लिए मान्य होगा. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करके परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा, क्योंकि बिना इसके परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

यूके में पढ़ाई होगी महंगी? स्टूडेंट वीजा के लिए बढ़ी फंड की डिमांड

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.