'मिर्जापुर द मूवी' ने संडे को गदर, 'धमाल 4' सहित 7 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
निशा शर्मा September 07, 2026 10:12 AM

'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म कर रही है. शानदार शुरुआत के बाद, फिल्म ने पहले शनिवार को अपनी कमाई में जरदस्त शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साल की चौथी फिल्म बन गई. वहीं इसे संडे की छुट्टी का भी खूब फायदा मिला है. चलिए यहां जानते हैं कि 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?

 'मिर्जापुर द मूवी' ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?
ओटीटी की ब्लॉकबस्टर वेबसीरीज 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर द मूवी' के रूप में गर्दा उड़ा रही है. इस क्राइम थ्रिलर को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिव्यू मिला है. फिल्म की स्टार कास्ट की एक्टिंग से लेकर इसकी कहानी और डायलॉग्स की खूब तारीफ हो रही है. वहीं जबरदस्त ओपनिंग के बाद पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत वीकेंड पर इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में ऑडिंयस की भीड़ उमड़ पड़ी. इसी के साथ इसने शनिवार के बाद रविवार को भी अपनी कमाई में जबरदस्त तेजी दिखाई.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने रिलीज के पहले दिन 25.50 करोड़ से खाता खोला था.
  • दूसरे दिन यानी शनिवार को इसने कमाई में तेजी दिखाते हुए 32 करोड़ कमाए.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 36 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में तीन दिनों की नेट कमाई अब 93.75 करोड़ रुपये हो गई है.

ः 'ए वेडनेसडे' से 'कैनेडी' तक, ओटीटी पर देखें ये 5 अंडररेटेड हिंदी फिल्में

'मिर्जापुर द मूवी' ने बनाया ये रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को भी कमाल का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इसने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल ये फिल्म संडे को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साल की तीसरी फिल्म बन गई है. इसने आवारापन 2 के 26.82 करोड़ और धमाल 4 के 28.4 करोड़ के फर्स्ट संडे के कलेक्शन को मात दे दी है. हालांकि ये बॉर्डर 2 (57.2 करोड़) और धुरंधर 2 (121 करोड़) से पीछे रह गई.

ये हैं साल की फर्स्ट संडे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

  • धुरंधर 2 – 121 करोड़
  • बॉर्डर 2 – 57.2 करोड़
  • मिर्जापुर द मूवी- 36 करोड़
  • धमाल 4 – 28.4 करोड़
  • आवारापन 2 – 26.82 करोड़
  • भूत बंगला – 25.6 करोड़
  • वेलकम टू द जंगल – 25.41 करोड़
  • कॉकटेल 2 – 18.85 करोड़
  • मिर्जापुर द मूवी के बारे में

'मिर्जापुर द मूवी' के बारे में
गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी 'मिर्जापुर द मूवी' में रवि किशन, जितेंद्र कुमार, रसिका दुगल, शीबा चड्ढा, अभिषेक बनर्जी, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी, हर्षिता गौर, सोनल चौहान, राजेश तैलंग, सुशांत सिंह, मोहित मलिक और कुलभूषण खरबंदा ने अहम रोल प्ले किया है.

इसे 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु डब वर्जन में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. 'मिर्जापुर द मूवी' को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने पेश किया है और इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है.

:-'वो कभी सवाल नहीं करते...', श्रेया घोषाल ने पति को लेकर कहा- 'मैं लकी हूं'

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.