'सिंघम' और '83' से आगे निकली 'हनुमान अंश', कमा डाले 100 करोड़
संदीप मेहरा September 07, 2026 10:12 AM

2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' हर दिन टिकट खिड़की पर कमाल कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर 30 दिन गुजारने के बाद अब इस फिल्म ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. फिल्म 31वें दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है. इसने अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सिंघम' के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है

31वें दिन 100 करोड़ी बनी 'हनुमान अंश'

शोभिनव सत्या की अहम भूमिका वाली फिल्म हनुमान अंश संत नीम करौली बाबा के जीवन पर बेस्ड है. ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. धीरे-धीरे करके अब ये फिल्म एक महीने के बाद 100 करोड़ी बन चुकी है. हनुमान अंश ने ये मुकाम अपने 31वें दिन हासिल किया है.

ये भी पढ़ें: अमिताभ ने स्क्रीन पर कभी नहीं दी गाली, ‘कांटे’ में भी नहीं तोड़ा था नियम

बता दें कि हनुमान अंश 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. जबकि 6 सितंबर को इसका सिनेमाघरों में 31वां दिन है. फिल्म 5 सितंबर को अपने 30वें दिन तक भारत में 99.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी थी. जबकि 13वें दिन यानी 6 सितंबर को फिल्म 100 करोड़ रुपये के पार हो गई. 

सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 6 सितंबर को टोटल 22.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. अब इसकी टोटल कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 122.13 करोड़ रुपये हो चुकी है. बड़े स्टार्स से सजी फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' के सामने भी ये कम बजट और बिना किसी बड़े स्टार वाली मूवी रिकॉर्ड तोड़ नोट छाप रही है.

'हनुमान अंश' ने 'सिंघम' का रिकॉर्ड तोड़ा

बॉक्स ऑफिस पर ये मुकाम हासिल करते ही हनुमान अंश ने अजय देवगन की साल 2011 की बेहतरीन फिल्म सिंघम के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. सिंघम ने भारत में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके अलावा हनुमान अंश सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है. सलमान की 2025 की इस फिल्म की भारत में कमाई 103 करोड़ रुपये हुई थी. वहीं रणवीर सिंह की फिल्म '83' के 104 करोड़ रुपये के कलेक्शन को भी हनुमान अंश ने पीछे छोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी का गांधी वाला लुक सामने आया, एक नजर में पहचानना मुश्किल

दिलचस्प है 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस सफर

पहले दिन फिल्म ने महज 10 लाख, दूसरे दिन 20 लाख और तीसरे दिन तीस लाख कमाए थे. शुरुआती 15 दिनों में फिल्म सिर्फ डेढ़ करोड़ रुपये कमा पाई थी. लेकिन, बाद के 15 दिनों में फिल्म 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. फिल्म का डायरेक्शन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.