राधिका आप्टे संग को-स्टार ने की गंदी हरकत, आया गुस्सा तो जड़ दिया थप्पड़
IANS एजेंसी September 07, 2026 10:12 AM

फिल्म के सेट पर एक्टर्स के बीच हंसी-मजाक होना आम बात है, लेकिन हर मजाक हर किसी को पसंद आए, यह जरूरी नहीं. राधिका आप्टे के साथ शूटिंग के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ था. उनके एक को-स्टार ने उनके साथ ऐसी हरकत कर दी, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई. राधिका ने बिना देर किए उसे थप्पड़ मार दिया था.

पैरों में करने लगा गुदगुदी

राधिका आप्टे ने एक इंटरव्यू में तमिल फिल्म की शूटिंग से जुड़ा यह किस्सा बताया था. उनके मुताबिक, शूटिंग के दौरान उनके एक को-स्टार ने उनके पैरों में गुदगुदी करना शुरू कर दिया था.

राधिका के लिए यह कोई मजाक वाली बात नहीं थी. वह उस अभिनेता को ठीक से जानती तक नहीं थीं. ऐसे में उसकी यह हरकत उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने तुरंत उसे थप्पड़ मार दिया.

‘मिर्जापुर’ का क्लाइमेक्स चल रहा था, तभी थिएटर में पहुंचे अली फजल

राधिका अक्सर अपनी बात खुलकर रखने के लिए जानी जाती हैं और फिल्मों में भी अलग तरह के किरदार चुनती रही हैं. यह किस्सा  भी उनकी बेबाक शख्सियत की एक झलक भी देता है.

बिना फिल्मी परिवार के बनाई पहचान

राधिका आप्टे का जन्म 7 सितंबर 1985 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ. उन्होंने करीब आठ साल तक कथक सीखा और इसी दौरान थिएटर से जुड़ गईं. थिएटर ने उन्हें एक्टिंग को समझने और अलग-अलग किरदारों को निभाने का मौका दिया.

फिल्मों में उन्होंने साल 2005 में 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी!' से शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने हिंदी के साथ-साथ मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया. शुरुआत में उन्हें बड़े और मुख्य किरदार कम मिले, लेकिन उन्होंने अलग-अलग तरह की रोल्स करना जारी रखा.

अमिताभ ने स्क्रीन पर कभी नहीं दी गाली, ‘कांटे’ में भी नहीं तोड़ा था नियम

इन फिल्मों से मिली पहचान

साल 2015 राधिका के करियर के लिए खास रहा. इस दौरान वह 'बदलापुर' और 'हंटरर' जैसी फिल्मों में नजर आईं. इसके बाद 'मांझी: द माउंटेन मैन', 'फोबिया' और 'पार्च्ड' जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग से उन्हें खूब फेम मिला.

'पार्च्ड' में उनके काम के लिए उन्हें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला. साल 2017 में 'मैडली' के लिए ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में भी उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला.

OTT पर भी दिखाया दम

राधिका ने फिल्मों के साथ OTT पर भी अपनी अलग पहचान बनाई. साल 2018 में वह 'लस्ट स्टोरीज', 'सेक्रेड गेम्स' और 'घोल' जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनीं.

'लस्ट स्टोरीज' में उनकी एक्टिंग के लिए उन्हें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस की कैटिगरी में नॉमिनेट किया गया. इसके अलावा वह 'रात अकेली है' और 'मोनिका, ओ माई डार्लिंग' जैसी फिल्मों में भी अलग तरह के किरदार निभा चुकी हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.