परमिश वर्मा की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ समय से चर्चा में है. अब परमिश ने एक नया पोस्ट शेयर किया है, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी बात किसी लंबे बयान से नहीं, बल्कि परिवार के साथ बिताए खास पल के जरिए रखी है.
परमिश ने अपने पिता के जन्मदिन के मौके पर कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इनमें वह अपने पिता, मां और भाई सुखन वर्मा के साथ नजर आ रहे हैं. एक फोटो में वह अपने पिता को केक खिलाते दिख रहे हैं. बाकी फोटोज में भी पूरा परिवार साथ में खुश नजर आ रहा है.
परमिश ने इन फोटोज के साथ पंजाबी में एक लाइन लिखी है. उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में नेगेटिविटी के लिए कोई जगह नहीं है और उनके पिता ही उनके हीरो हैं.
उनका यह मैसेज ऐसे समय आया है, जब उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. ऐसे में परमिश का परिवार के साथ यह पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रहा है.
View this post on Instagram
दरअसल, परमिश और गीत ग्रेवाल के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर बातें चल रही थीं. इसके बाद परमिश ने खुद एक लंबा पोस्ट शेयर कर बताया था कि दोनों अब साथ नहीं हैं.
उन्होंने यह भी कहा था कि इस समय उनकी जिंदगी में एक महिला मौजूद है. इसके बाद परमिश का नाम एक्ट्रेस और मॉडल हरमन बराड़ के साथ जोड़ा जाने लगा. सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें सामने आईं.
इस पूरे मामले के बीच परमिश को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा. उन पर अपनी एक्स वाइफ गीत ग्रेवाल को लेकर कई तरह के आरोप लगाए गए.
परमिश ने इन बातों पर जवाब देते हुए कहा था कि कई बार किसी पुरुष को बिना पूरी कहानी जाने ही लोगों के लिए निशाना बना दिया जाता है. उन्होंने कहा था कि किसी के बारे में राय बनाना आसान है, लेकिन उसकी पूरी स्थिति समझना उतना आसान नहीं होता.
उन्होंने अपने मुश्किल समय के बारे में भी बात की थी. परमिश के मुताबिक, जब वह बुरे दौर से गुजर रहे थे, तब उन्होंने खुद अपने हालात संभाले और फिर से खड़े होना सीखा.
परमिश ने यह भी कहा था कि मुश्किल रिश्तों के बाद भी अपनी एक्स वाइफ का सम्मान करना जरूरी है. साथ ही उन्होंने अपनी जिंदगी में मौजूद महिला का भी सम्मान करने की बात कही थी.
अब पिता के जन्मदिन पर शेयर किए गए इस पोस्ट में परमिश ने एक बार फिर नेगेटिविटी से दूर रहने का मैसेज दिया है. उनकी फोटोज में जहां पूरा परिवार साथ नजर आ रहा है, वहीं पिता को अपना ‘हीरो’ बताने वाली उनकी बात सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है.