'माइकल' के हिंदी वर्जन में जाफर जैक्सन की आवाज बने केतन कव्वा, जानिए कौन हैं ये वॉइस आर्टिस्ट
मयूरी सिंह September 07, 2026 10:12 AM

साल 2026 में रिलीज हुई फिल्म 'माइकल' ने लोगों  का दिल जीत लिया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शनदार कमाई की. फिल्म में जाफर जैक्सन ने माइकल जैक्सन का किरदार निभाकर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से खूब सुर्खियां बटोरी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के हिंदी वर्जन में जाफर की आवाज के पीछे कौन हैं? ये आवाज वॉइस आर्टिस्ट केतन कव्वा ने दी है. हाल ही में उन्होंने बताया कि उनके लिए ये कितना चैलेंजिंग था.

केतन कव्वा ने बताया इसे शानदार एक्सपीरियंस
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में केतन कव्वा ने बताया कि दुनिया के सबसे मशहूर कलाकारों में से एक से जुड़े किरदार को आवाज देना सिर्फ उनकी तरह आवाज निकालने तक सीमित नहीं था. उन्हें जाफर जैक्सन की परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए अपनी आवाज को हर सीन के मूड और इमोशंनस के हिसाब से ढालना पड़ा.

उन्होंने कहा, 'मुझे आवाज और पिच को मैच करना था. इसका श्रेय मैं जाफर जैक्सन को दूंगा, क्योंकि उन्होंने बहुत अच्छा अभिनय किया. ये एक शानदार एक्सपीरियंस था. मुझे अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के लिए अपनी आवाज में बदलाव करना पड़ता है. मैं 15 सालों से काम कर रहा हूं और कब तक अपनी ही आवाज में काम कर सकता हूं? माइकल के लिए भी मुझे आवाज बदलनी पड़ी.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ketan Kavva (@ketankavva)

'सबने मना किया था', 'जिस्म' करने पर बिपाशा बसु को मिली थी करियर खत्म होने की वार्निंग

कौन हैं केतन कव्वा?
बता दें, केतन कव्वा ने 'टीन टाइटन्स गो!' में रॉबिन और कई साल तक 'बेब्लेड' में काई हिवातारी जैसे किरदारों को अपनी आवाज दी, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया. उन्होंने कई शोज में जानवरों की आवाजें भी निकाली हैं. नेटफ्लिक्स के 'शार्कडॉग' में भी उन्होंने अपनी आवाज दी. 

24 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई ये बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म 'माइकल' पॉप स्टार माइकल जैक्सन की लाइफ पर बेस्ड है. फिल्म का निर्देशन एंटोनी फूक्वा ने किया है और इसे ग्राहम किंग ने प्रोड्यूस किया है. इसमें माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन ने बड़े माइकल का किरदार निभाया है, जबकि जूलियानो क्रू वाल्डी ने बचपन के माइकल का रोल किया है. ये अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बायोपिक बन गई है.

साउथ फिल्मों के हैं शौकीन? 'लियो' से 'हाय नन्ना' तक ये 10 फिल्में ओटीटी पर जरूर देखें

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.