पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. हालांकि फिल्म अपार सफलता के बीच एक बड़े विवाद में फंस गई है. फिल्म में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर इसके सिंगर रैपेरिया बालम भड़क गए हैं. उन्होंने गाने को गैंगस्टर का महिमामंडन करने के लिए इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जताई है. जबकि रैपेरिया बालम ने ये गाना राजस्थान की धरती के वीर महाराणा प्रताप को समर्पित किया है.
रैपेरिया बालम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो जारी करते हुए ये दावा भी किया है कि एक तो न ही उनका गाना शूरवीर इस्तेमाल करने के लिए मेकर्स ने उनसे इजाजत ली और दूसरी चीज ये रही कि असल में महाराणा प्रताप जैसे वीर को समर्पित इस गाने को फिल्म में एक गैंगस्टर का बखान करने के लिए लिया गया.
'मिर्जापुर' की टीम ने नहीं ली परमिशन
रैपेरिया बालम ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो की शुरुआत में कहा, 'आज इस तरह से वीडियो बनाकर डाल रहा हूं ऐसा पहले कभी नहीं किया. एक तो दिल दुखा है. कुछ लोग कहेंगे कि आपको तो खुशी माननी चाहिए कि आपका गाना मिर्जापुर फिल्म में लिया गया. लेकिन, मिर्जापुर की टीम ने मेरी परमिशन ही नहीं ली कि हम गाना यूज कर रहे हैं. परमिशन किसने दी? मैंने तो नहीं दी.'
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: अमिताभ ने स्क्रीन पर कभी नहीं दी गाली, ‘कांटे’ में भी नहीं तोड़ा था नियम
महाराणा प्रताप का अपमान
उन्होंने आगे कहा, 'ये गाना महाराणा प्रताप जी को समर्पित है. लेकिन, फिल्म में इसका महिमामंडन किया जा रहा है विलेन के लिए. क्या ये ठीक है? अगर आप परमिशन लेते गाने के लिए तो दस आइडियाज दे देते. आप बिना परमिशन के गाना इस्तेमाल कर रहे हो. मुझे नहीं पता कि किसने आपको ये अधिकार दिया है. दिल तो दुखा है, क्यों नहीं दुखेगा? ये सरासर राजस्थान का अपमान है. महाराणा प्रताप का अपमान है. हम ये सहन नहीं कर पाएंगे, क्योंकि हम तो चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ी के जो आदर्श हो वो वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप हो. छत्रपति शिवाजी महाराज हो.' आखिरी में उन्होंने कहा, 'जो भी कार्रवाई होगी वो तो चलती रहेगी.'
रैपेरिया ने 2020 में बनाया था ये गाना
4 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' दो दिनों में भारत में 57 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है. इसमें इस्तेमाल किया गया गाना शूरवीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसे रैपेरिया बालम ने साल 2020 में बनाया था. उन्होंने इसे आवाज भी दी और इसका संगीत भी तैयार किया था.
ये भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी का गांधी वाला लुक सामने आया, एक नजर में पहचानना मुश्किल