Ameesha Patel On Hardik Pandya: अमीषा पटेल 51 साल की उम्र में सिंगल हैं और उनका शादी को लेकर कोई इरादा नहीं है. लेकिन एक्ट्रेस के लिंकअप की खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं. गुजरे जमाने में भी उनका नाम कई सेलेब्स संग जुड़ चुका है. ऐसे में अब वो इन दिनों भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या संग लिंकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं, जिस पर अभिनेत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.
दरअसल, अमीषा पटेल और हार्दिक पांड्या हाल ही में एक पार्टी में पहुंचे थे, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. इसमें एक्ट्रेस को हार्दिक के कंधे पर हाथ रखे देखा गया, जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. इसी वीडियो को एक्स पर एक यूजर ने शेयर किया और लिखा, 'जिस तरह से अमीषा पटेल ने अपना हाथ हार्दिक पांड्या के कंधे पर अपना हाथ रखा था. सभी रेडिट रूमर्स सच होने वाला है.'
अली गोनी संग ब्रेकअप की खबरों पर जैस्मिन भसीन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हर चीज...'
हार्दिक संग लिंक अप अमीषा ने किया रिएक्ट
इसी पोस्ट को अमीषा पटेल ने री-शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई दी और लिखा, 'हां बिल्कुल सही, हे भगवान आप सही कह रहे हो. सच में उनके कंधे पर रोमांटिक अंदाज में मेरा हाथ था. मुझे नहीं पता कि आप कौन हैं लेकिन इतना जरूर पता है कि आपकी कोई लड़की दोस्त तक नहीं है. यही वो समय है जब आपकी लड़की दोस्त हो. इससे पहले कि आप ऐसी चीजें शेयर करें.'

मिहिका शर्मा को डेट कर रहे हार्दिक पांड्या
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, मॉडल मिहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. दो साल पहले ही वो अपनी एक्स वाइफ नताशा स्टानकोविक से अलग हुए हैं और 10 अक्तूबर 2025 में उन्होंने गर्लफ्रेंड मिहिका को इंट्रोड्यूस करवाया था. मिहिका और हार्दिक को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता रहा है. दोनों की रोमांटिक और वेकेशन फोटोज वायरल होती रहती हैं.
'टॉक्सिक' को कड़ी टक्कर दे रही मलयालम फिल्म, बनी तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
अमीषा पटेल वर्कफ्रंट
बहरहाल, अगर अमीषा पटेल के वर्कफ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्ट्रेस को आखिरी बार साल 2023 में सनी देओल के साथ फिल्म 'गदर 2' में देखा गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. आइकॉनिक रोल सकीना और तारा की जोड़ी ने सिनेमाघरों में भूचाल ही ला दिया था. इसके साथ ही वो अपकमिंग फिल्म 'गदर 3' का हिस्सा हैं, जिसे लेकर उन्होंने खुद मई में कंफर्म किया था.