रणबीर करेंगे 2 बड़े धमाके, 'रामायण' के साथ 'लव एंड वॉर' का मिलेगा सरप्राइज
संदीप मेहरा September 07, 2026 10:12 AM

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर के पास इन दिनों कई बड़ी फिल्में हैं. उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'रामायण पार्ट 1', 'लव एंड वॉर' और 'एनिमल पार्क' शामिल हैं. फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा रामायण को लेकर है. वहीं लव एंड वॉर भी चर्चा में है. क्योंकि इसमें रणबीर कपूर के साथ उनकी पत्नी आलिया भट्ट और विकी कौशल भी नजर आएंगे. 

लव एंड वॉर का डायरेक्शन दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली कर रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया था. वहीं अब ये खबरें भी आ रही हैं कि इसका टीजर मेकर्स कब जारी कर सकते हैं? बताया जा रहा है कि इसका टीजर रामायण के साथ अटैच किया जाएगा.

'रामायण' के साथ 'लव एंड वॉर' का सरप्राइज

गौरतलब है कि रणबीर कपूर की फिल्म रामायण इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. ये फिल्म 6 नवंबर को दस्तक देने वाली है. तेलुगु123 ने अपनी एक रिपोर्ट में रिपोर्ट्स के हवाले से बताया है कि रामायण के साथ लव एंड वॉर का टीजर दिखाया जाएगा. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी इसे लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: अमिताभ ने स्क्रीन पर कभी नहीं दी गाली, ‘कांटे’ में भी नहीं तोड़ा था नियम

रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि रामायण की रिलीज के बाद रणबीर कपूर लव एंड वॉर की टीम के साथ इसका प्रमोशन शुरू कर देंगे. हाल ही में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठाया था. पहले ये फिल्म साल 2026 में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये साल 2027 की शुरुआत में आएगी. लव एंड वॉर की रिलीज डेट 21 जनवरी 2027 है. इसके जरिए पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल की तिकड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी. इसकी शूटिंग भी पूरी कर ली गई है.

'रामायण' के बारे में

वहीं रामायण फिल्म की बात करें तो दो पार्ट में बन रही इस फिल्म में रणबीर भगवान श्री राम और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी. हनुमान जी का रोल सनी देओल, रावण का रोल यश और लक्ष्मण जी का रोल रवि दुबे निभा रहे हैं. दोनों पार्ट का बजट 4 हजार करोड़ रुपये है. फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं, जबकि इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं नमित मल्होत्रा.

ये भी पढ़ें: मनोज बाजपेयी का गांधी वाला लुक सामने आया, एक नजर में पहचानना मुश्किल

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.