अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को भीषण हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं. यहां अमेजन प्राइम एयर का एक कार्गो विमान रनवे से आगे निकल गया था. कई गाड़ियों से टकराने के बाद एयरपोर्ट में आग लग गई.
हादसे के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने सभी रनवे और टैक्सीवे बंद कर दिए और जमीन पर विमानों की आवाजाही रोक दी गई. इससे व्यस्त मियामी एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ.
दोपहर करीब दो बजे हुआ हादसा
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, प्राइम एयर की फ्लाइट 7598 रविवार को स्थानीय समयानुसार करीब दोपहर दो बजे एयरपोर्ट के तिरछे रनवे से आगे निकल गई. विमान एयरपोर्ट के उत्तर-पश्चिमी छोर पर कई गाड़ियों से टकराने के बाद रुका. इसके बाद एयरपोर्ट पर जबरदस्त आग लग गई.
बीबीसी के मुताबिक, इस हादसे के बाद बड़े पैमाने पर इमरजेंसी कार्रवाई की गई. विमान में लगी आग और ईंधन के रिसाव को संभालने के लिए कई टीमें मौके पर पहुंचीं. अमेरिकी एविएशन रेगुलेटर्स ने एयरपोर्ट पर 'फुल ग्राउंड स्टॉप' लागू कर दिया, जिससे कई घंटों तक उड़ानें रोक दी गईं.
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) का कहना है कि उसने हादसे की जांच के लिए एक गो टीम भेजी है और सोमवार को अपनी जांच के नतीजों के बारे में मीडिया को जानकारी देगा.
NEW: An Amazon Prime Air Boeing 767 cargo jet overran the runway at Miami International Airport and caught fire.
— Clash Report (@clashreport) September 6, 2026
Heavy black smoke visible from across the city.
The FAA issued a ground stop. pic.twitter.com/RNL2db0GRI
सभी रनवे और टैक्सीवे किए गए बंद
हादसे के बाद मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सभी रनवे और टैक्सीवे बंद कर दिए गए. अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे तक एयरपोर्ट पर रनवे और टैक्सीवे बंद थे.
इस वजह से एयरपोर्ट पर विमानों के संचालन में बाधा आई और उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं.
एफएए करेगा हादसे की जांच
अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने घटना की जांच करने की बात कही है. हादसे के कारणों और विमान के रनवे से आगे निकलने की परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा.
यह भी पढ़िएः Xप्लेन: ब्रिक्स सम्मेलन में क्या पश्चिम के साथ रिश्ते बिगाड़े बिना रूस-चीन का संतुलन साध पाएगा भारत?