33 KM का Mileage और 5-Star Safety, जमकर बिक रही ये Car
हिमांशु सिंह September 07, 2026 12:12 PM

हमारे देश में लोग अक्सर ही ऐसी कार की तलाश में रहते हैं जो की देखने में अच्छी हो, माइलेज बेहतरीन हो और साथ ही सेफ्टी भी हो. लेकिन यह तीनों कॉम्बिनेशन मिलना इतना आसान नहीं है. क्योंकि, इंडिया में ऐसी अभी एक ही कार है जो की शानदार माइलेज के साथ 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी है. दरअसल हम बात कर रहें हैं मारुती सुजुकी डिजायर की. क्योंकि, कंपनी ने अपनी नई जनरेशन डिजायर के साथ इस सोच को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है.

यही वजह है कि आज सेडान सेगमेंट में इसका दबदबा सिर चढ़कर बोल रहा है और लोग इसे धड़ल्ले से खरीद रहे हैं. आपको बता दें कि, चाहे आप रोज ऑफिस जाने के लिए एक किफायती गाड़ी ढूंढ रहे हों या परिवार के साथ लंबे सफर पर निकलने का प्लान बना रहे हों यह कार हर पैमाने पर खुद को बेहतरीन साबित करती है. चलिए जानते हैं कि यह कार इतनी पॉपुलर क्यों बनी हुई है और इसमें क्या-क्या खास मिलता है.

5-स्टार सेफ्टी क्रैश टेस्ट रेटिंग

जानकारी दें कि, सुरक्षा के लिहाज से मारुति ने इस बार तगड़ा दांव खेला है. क्रैश टेस्ट में इसे ग्लोबल NCAP और भारत NCAP द्वारा पूरे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है जो किसी भी मारुति कार के लिए एक बहुत बड़ा मील का पत्थर है.

जबकि इसके बेस वेरिएंट से ही ग्राहकों को 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, एबीएस के साथ ईबीडी, और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे आधुनिक सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं. इस मजबूती की बदौलत अब परिवार के साथ सफर करते समय सुरक्षा की पूरी गारंटी मिलती है.


AI Generated Image

कॉलेज में चाहिए दमदार Entry, ये 350cc मॉडल देखें

33 किमी से ज्यादा का माइलेज

वहीं, भारतीय कार बायर्स के लिए माइलेज हमेशा से एक बड़ा फैक्टर रहा है और डिजायर इस मोर्चे पर बाजी मार लेती है. क्योंकि, इसमें नया 1.2-लीटर Z-सीरीज 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 24.79 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है जबकि इसके S-CNG मोड में यह कार 33.73 किमी प्रति किलोग्राम का जबरदस्त एवरेज निकाल कर देती है. इतनी बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी के चलते शहर के ट्रैफिक में भी इसे चलाना बेहद किफायती और सस्ता पड़ता है.


AI Generated Image

प्रीमियम केबिन और सनरूफ भी मिलता है

बता दें कि, कार के अंदर कदम रखते ही आपको एक काफी प्रीमियम और हाई-टेक माहौल महसूस होता है. कंपनी ने युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए इसमें पहली बार इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर शामिल किया है.

जबकि इसके साथ ही इसमें 9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 360-डिग्री एचडी कैमरा, वायरलेस फोन चार्जर और पीछे की सीट पर बैठने वालों के लिए रियर एसी वेंट्स दिए गए हैं जो लंबे सफर को बेहद आरामदायक बना देते हैं.

कम कीमत और कई सारे वेरिएंट्स

अब मारुति सुजुकी डिजायर की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 6.26 लाख रुपये है जो इसके टॉप मॉडल के लिए 9.36 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी इसे LXi, VXi, ZXi और ZXi+ जैसे चार प्रमुख वेरिएंट्स में बेचती है.

कम बजट वाले ग्राहक इसके बेस मॉडल को चुन सकते हैं वहीं ऑटोमैटिक और सीएनजी की चाहत रखने वालों के लिए मिडल वेरिएंट्स में बढ़िया ऑप्शन मिल जाते हैं. अपने शानदार लुक्स, मजबूत बॉडी और कम रनिंग कॉस्ट की वजह से यह देश की नंबर-1 सेडान बनी हुई है.

नई कार पर Ribbon लगाकर चलाना पड़ेगा भारी, पहले जान लें नियम

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.