Women Asia Cup 2026: विमेंस एशिया कप के सेमीफाइनल में किस टीम के खिलाफ उतरेगी हरमन ब्रिगेड, जानें क्या है समीकरण
Sanjeev Kumar September 07, 2026 07:23 PM

Women Asia Cup 2026: विमेंस एशिया कप 2026 की दो सेमीफाइनलिस्ट टीम तय हो गई है। ग्रुप ए से जहां भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है तो वहीं ग्रुप बी से रविवार को श्रीलंका ने अंतिम चार में अपनी जगह बनाई।

ग्रुप ए में भारत ने अपने सभी 3 मुकाबले जीते और 6 अंकों के साथ अंतिम चार में जगह बनाई, वहीं दूसरी तरफ ग्रुप बी में श्रीलंका भी अजेय रही और 6 अंकों के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। लेकिन अब सवाल उठता है कि 10 सितंबर को होने वाले पहले सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी किस टीम से भिड़ सकती है। इससे पहले कि यह बताया जाए पहले यह जान लेना जरूरी है कि ग्रुप बी से दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम कौन सी होगी। पहले सेमीफाइनल में ग्रुप ए की टॉप टीम यानी भारतीय टीम का सामना ग्रुप बी के दूसरे नंबर की सेमीफाइनलिस्ट टीम से होगा।

ग्रुप बी की दूसरी टीम कौन होगी?

ग्रुप बी में फिलहाल बांग्लादेश और यूएई की टीम 2-2 अंकों के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर है। सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए दोनों टीमों को अपना आखिरी लीग मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। बांग्लादेश और यूएई की टीम 8 सितंबर यानी मंगलवार को भिड़ने वाली है। इस मैच की विजेता टीम ग्रुप बी से दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम बनेगी। पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इसी टीम से होगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 8 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 7.30 बजे होगा। टाइम्सनाउ नवभारत पर

किन टीमों के बीच दूसरा सेमीफाइनल?

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला ग्रुप ए की दूसरे नंबर और ग्रुप बी की पहले नंबर की टीम के बीच खेला जाएगा। ग्रुप बी की नंबर वन टीम श्रीलंका है जबकि ग्रुप ए से दूसरी टीम कौन होगी, इसका फैसला पाकिस्तान बनाम हांगकांग के बीच होने वाले मैच पर निर्भर करेगा। जीतने वाली टीम दूसरे सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका से खेलेगी।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.