TMC सांसद नदीमुल हक पर कसा ED का शिकंजा, 7 ठिकानों पर रेड
रवि यादव September 07, 2026 07:42 PM

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उर्दू दैनिक समाचार पत्र ‘अखबार-ए-मशरिक’ से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की. ED की कोलकाता टीम ने कोलकाता, दिल्ली और रांची में कुल सात ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया. कार्रवाई अखबार-ए-मशरिक प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक तथा तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नादिमुल हक से जुड़े परिसरों पर की जा रही है. ये मामला बिधाननगर पुलिस स्टेशन से जुड़ा है.

ED ने इस मामले में बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट में दर्ज FIR के आधार पर प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज किया था. इसी ECIR के तहत जांच को आगे बढ़ाते हुए ED ने अलग-अलग शहरों में एक साथ तलाशी शुरू की है.

जांच का एक प्रमुख पहलू अखबार में कथित तौर पर ऐसी सामग्री के प्रकाशन और प्रसार से जुड़ा है, जिस पर सांप्रदायिक वैमनस्य बढ़ाने का आरोप लगाया गया है. पुलिस की FIR में इस संबंध में आरोप दर्ज किए गए हैं. ED अब इस पूरे मामले के वित्तीय पहलू की भी जांच कर रही है.

जांच एजेंसी को मामले में कथित तौर पर अवैध लेन-देन, बेहिसाब नकद लेन-देन और संदिग्ध स्रोतों से फंडिंग से जुड़े आरोपों की भी पड़ताल करनी है. तलाशी के दौरान दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. ED यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित तौर पर संदिग्ध स्रोतों से आए धन का इस्तेमाल किस तरह और किन गतिविधियों में किया गया.

ED की कार्रवाई कोलकाता के अलावा दिल्ली और रांची तक फैली हुई है. सात परिसरों पर चल रही तलाशी के दौरान एजेंसी वित्तीय दस्तावेजों, लेन-देन के रिकॉर्ड और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर रही है. तलाशी पूरी होने के बाद बरामद दस्तावेजों और अन्य सामग्री के आधार पर जांच की दिशा स्पष्ट होने की उम्मीद है.

जिनपिंग के आने से पहले सख्त भारत, बॉर्डर पर अल्टीमेटम- 'बर्दाश्त नहीं करेंगे...'

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.