एक Charge में 792KM, Petrol-Diesel को टक्कर देंगी ये EVs
सोमनाथ चटर्जी September 10, 2026 06:42 PM

अभी भारत में भी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. जिसके चलते ऑटोमोबाइल बाजार में कई तरह के EV गाड़ियां देखने को मिल रही है. हमारे देश में अब कुछ ऐसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियां मौजूद हैं जिन्होंने सभी के रेंज की टेंशन पूरी तरह से खत्म कर दी है. ऐसा हम इस लिए बोल रहे हैं क्योंकि, अब डीजल गाड़ियां जैसीं ही इलेक्ट्रिक में भी रेंज की टेंशन नहीं रह गई है.

भारतीय बाजार के प्रीमियम और लग्जरी EV सेगमेंट में टेस्ला मॉडल Y और मर्सिडीज-बेंज सीएलए इलेक्ट्रिक दो ऐसी प्रीमियम कारें बनकर उभरी हैं जो टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर और रेंज के मामले में पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को सीधी मात दे रही हैं. अगर आप भी भविष्य की कारों पर सवार होना चाहते हैं तो इन दोनों कारों की खासियतें जानना बेहद दिलचस्प होगा. तो चलिए विस्तार से जानतें हैं इन गाड़ियों के बारें में.

टेस्ला मॉडल Y शानदार डिजाइन और स्मार्ट टेक

बता दें कि, दुनियाभर में इलेक्ट्रिक क्रांति की शुरुआत करने वाली कंपनी टेस्ला की मॉडल Y भारत में एक बेहद प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक विकल्प के रूप में मौजूद है. इसका लुक काफी यूनिक और क्लीन है. कार के अंदर कदम रखते ही इसका मिनिमलिस्टिक केबिन ध्यान खींचता है और जहां लगभग हर फीचर को एक विशाल 16-इंच टचस्क्रीन के जरिए कंट्रोल किया जाता है.

जबकि यह कार केवल चलने का जरिया नहीं बल्कि एक सॉफ्टवेयर-डिफाइंड कार है जिसमें आप गेमिंग से लेकर कई स्मार्ट फीचर्स का आनंद ले सकते हैं. इसका RWD वेरिएंट सिंगल चार्ज में 500 किमी तक की WLTP प्रमाणित रेंज देता है जो भारतीय सड़कों के लिहाज से काफी शानदार है.


AI Generated Image

अब Lamborghini में दौड़ेगी Police, जानें क्यों मिली यह Supercar?

मर्सिडीज-बेंज सीएलए में है बेहतरीन रेंज

सड़क पर अपनी खास पहचान बना चुकी मर्सिडीज-बेंज सीएलए EV मुख्य रूप से अपनी बेमिसाल एयरोडायनामिक्स और रिकॉर्ड-ब्रेकिंग रेंज के लिए जानी जाती है. इसके 85.5kWh बैटरी पैक वाले 250+ वेरिएंट में 792 किलोमीटर की विशाल WLTP रेंज मिलती है.

जो डीजल गाड़ियों के माइलेज को भी पीछे छोड़ देती है. इतनी लंबी रेंज के कारण चालकों को हफ़्तों तक चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती. वहीं, इसके अलावा 800V चार्जिंग आर्किटेक्चर के साथ यह अल्ट्रा-फास्ट DC चार्जर से चंद मिनटों में सैकड़ों किलोमीटर सफर के लिए चार्ज हो जाती है.


AI Generated Image

मिलता है AI आधारित हाई-टेक केबिन

इतना ही नहीं तकनीक के मामले में भी ये दोनों कारें बाकी गाड़ियों से काफी आगे हैं. मर्सिडीज CLA का इंटीरियर पूरी तरह से MB.OS ऑपरेटिंग सिस्टम और इनबिल्ट ChatGPT जैसे AI फीचर्स पर आधारित है.

यह कार रास्ते में पड़ने वाले चार्जिंग स्टेशन और ड्राइविंग स्टाइल के हिसाब से खुद ही सबसे कुशल रूट तय कर लेती है. वहीं, टेस्ला मॉडल Y का सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम भी लगातार ओवर-द-एयर अपडेट्स के जरिए कार को समय-समय पर नया और अप-टू-डेट बनाए रखता है.

मिल रहा है बढ़िया विकल्प

बता दें कि, भारतीय बाजार में 50.89 लाख रुपये से 59 लाख रुपये के बजट में टेस्ला मॉडल Y और मर्सिडीज-बेंज सीएलए EV लग्जरी सेगमेंट में सबसे समझदारी भरा विकल्प साबित हो रही हैं.

जहां पेट्रोल-डीजल गाड़ियों में ईंधन खर्च और मेंटेनेंस की चिंता रहती है वहीं ये EVs जीरो एमिशन के साथ बेहद कम रनिंग कॉस्ट देती हैं. वहीं, 0 से 100 किमी/घंटे की तेज रफ्तार, सुपर-साइलेंट केबिन और पेट्रोल कारों जैसी आसान रेंज के साथ ये दोनों कारें उन लोगों के लिए सबसे परफेक्ट हैं जो बिना किसी समझौते के एक प्रीमियम और एडवांस राइड चाहते हैं.

Petrol Bike-Scooter की बढ़ी टेंशन, EV बिक्री में बड़ा उछाल

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.