Apple से Samsung तक, किस कंपनी का फोन सबसे महंगा? यहां देखें रेट लिस्ट
मानसी उपाध्याय September 11, 2026 04:42 PM

Apple ने 9 सितंबर को iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च किया है. वहीं Samsung, Google, Xiaomi और OnePlus भी अपने-अपने प्रीमियम स्मार्टफोन के साथ बाजार में मौजूद हैं. ऐसे में इन पांच बड़ी कंपनियों के सबसे महंगे फोन की कीमतों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. खास बात यह है कि इन ब्रांड्स के बीच कीमत में काफी बड़ा अंतर देखने को मिलता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि Apple से लेकर OnePlus तक किस कंपनी का कौन-सा फोन सबसे महंगा है और उसकी कीमत कितनी है. 

Apple का सबसे महंगा फोन iPhone Duo

Apple के नए iPhone Duo की कीमत इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है. भारत में इसका 256GB मॉडल 2,99,900 रुपये का है. 512GB मॉडल की कीमत 3,24,900 रुपये, 1TB मॉडल की 3,74,900 रुपये और 2TB मॉडल की कीमत 4,49,900 रुपये है. 

Samsung का सबसे महंगा फोन

प्राइस डेटा के मुताबिक Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra का 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मॉडल 2,54,999 रुपये का है. इसके अलावा 12GB RAM और 512GB मॉडल की कीमत 2,14,999 रुपये है. वहीं Galaxy Z Fold 8 के 16GB RAM और 1TB मॉडल की कीमत 2,34,999 रुपये है.

Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत

Google का Pixel 11 Pro Fold भारत में 1,86,999 रुपये में लॉन्च हुआ है. इसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलती है. डेटा के मुताबिक यह Google का भारत में सबसे महंगा स्मार्टफोन है. 

Xiaomi का सबसे महंगा फोन

Xiaomi की लिस्ट में Redmi K20 Pro Signature Edition सबसे ऊपर है, जिसकी कीमत 4,80,000 रुपये है. हालांकि इसे आगामी मॉडल के तौर पर दिखाया गया है. इसके बाद Xiaomi Tri-Fold की कीमत 2,19,999 रुपये और Xiaomi Mi Mix Alpha की कीमत 1,99,990 रुपये दी गई है. Xiaomi 18 Fold की कीमत 1,69,999 रुपये है. 

यह भी पढ़ें - iPhone 18 Pro छोड़ो, iPhone 17 के मॉडल भी हुए महंगे, जानें कितने बढ़े दाम?

OnePlus का सबसे महंगा फोन

OnePlus की लिस्ट में OnePlus 15 5G का 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल 93,999 रुपये का है. वहीं OnePlus 16 की कीमत 89,990 रुपये दी गई है. 

किस कंपनी का फोन सबसे महंगा?

Xiaomi का Redmi K20 Pro Signature Edition 4.80 लाख रुपये की कीमत के साथ सबसे महंगा है, लेकिन यह upcoming मॉडल के तौर पर दर्ज है. वहीं लॉन्च और मौजूदा कीमतों की तुलना करें तो Apple का iPhone Duo 2TB 4,49,900 रुपये के साथ इस लिस्ट में सबसे महंगा फोन है. इसके बाद Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra 2,54,999 रुपये Google Pixel 11 Pro Fold 1,86,999 रुपये  और OnePlus 15 5G 93,999 रुपये  की कीमत पर है. 

यह भी पढ़ें - आईफोन 18 के बाद अब कौनसी सीरीज लॉन्च करेगा एपल? क्या है अपडेट

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.