iPhone 18 Pro Max में आई बड़ी बैटरी, जानें कितने घंटे चलेगा फोन?
मानसी उपाध्याय September 11, 2026 04:42 PM

iPhone खरीदने वालों के लिए इस बार Apple ने सिर्फ कैमरा और प्रोसेसर में बदलाव नहीं किया है, बल्कि बैटरी को भी पहले से ज्यादा मजबूत बनाया है. कंपनी ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को नए A20 Pro चिप, बेहतर थर्मल मैनेजमेंट और अपडेटेड बैटरी डिजाइन के साथ पेश किया है. इनमें खास तौर पर iPhone 18 Pro Max की बैटरी लाइफ चर्चा में है. Apple के मुताबिक, यह अब तक की सबसे बेहतर iPhone बैटरी लाइफ देने वाला मॉडल है. वहीं छोटे iPhone 18 Pro में भी पिछले मॉडल के मुकाबले बैटरी पर फोकस किया गया है. ऐसे में जानते हैं कि दोनों फोन कितने घंटे तक चल सकते हैं और चार्जिंग को लेकर क्या बदलाव किए गए हैं.

iPhone 18 Pro Max कितने घंटे चलेगा?

 Apple के अनुसार, iPhone 18 Pro Max में बैटरी 45 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकता है. कंपनी ने इसे iPhone में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी लाइफ बताया है. इसके अलावा नए बैटरी यूज मॉडल के आधार पर फोन फुल चार्ज होने पर 29 घंटे तक यूज देने में सक्षम है. इतना ही नहीं, सिर्फ पांच मिनट की वायर्ड चार्जिंग से iPhone 18 Pro Max में करीब 7 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिल सकता है. कम समय में चार्ज करने पर भी फोन को काफी देर तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

iPhone 18 Pro कितने घंटे चलेगा?

iPhone 18 Pro की बात करें तो इसमें 34 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है. वहीं स्ट्रीमिंग वीडियो के मामले में यह 31 घंटे तक चल सकता है. दूसरी ओर iPhone 18 Pro Max स्ट्रीमिंग वीडियो में 38 घंटे तक का बैकअप देता है. बैटरी के मामले में दोनों मॉडल के बीच साफ अंतर देखने को मिलता है और ज्यादा बैकअप की जरूरत वाले यूजर्स के लिए Pro Max आगे है. 

यह भी पढ़ें - iPhone 18 Pro छोड़ो, iPhone 17 के मॉडल भी हुए महंगे, जानें कितने बढ़े दाम?

चार्जिंग को लेकर क्या बदलाव किए गए हैं?

चार्जिंग के मामले में भी दोनों Pro मॉडल में तेजी देखने को मिलती है. iPhone 18 Pro करीब 15 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है. इसके लिए 60W-capable एडाप्टर का इस्तेमाल करना होगा. वायरलेस चार्जिंग के जरिए करीब 30 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. इन दोनों फोन में MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जो 25W तक की चार्जिंग क्षमता देता है. 

बड़ी बैटरी के साथ बेहतर कूलिंग

नई बैटरी के साथ Apple ने फोन के थर्मल मैनेजमेंट पर भी काम किया है. iPhone 18 Pro सीरीज में A20 Pro चिप के साथ नई वेपर चैंबर कूलिंग दी गई है. इसका डिजाइन पिछले मॉडल की तुलना में बड़ा है, जिससे गेमिंग, AI और दूसरे ज्यादा प्रोसेसिंग वाले कामों के दौरान लगातार परफॉर्मेंस बनाए रखने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें - 9 सितंबर को लॉन्च हुआ iPhone, 18 सितंबर से क्यों बिकेगा? जानें वजह

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.