9 अक्टूबर से शुरू होगी फ्लिपकार्ट सेल! बिग बिलियन डेज की तारीख लीक
शौर्या रे September 13, 2026 12:42 AM

फ्लिपकार्ट पर 2026 कि बिग बिलियन सेल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. सोशल मीडिया पर दिखाये जाने वाले टीजर से यह साबित किया जाता है कि यह सेल 9 अक्तूबर 2026 से शुरु हो सकती है, लेकिन फ्लिपकार्ट की तरफ से अभी तक कोई ऐसी जानकारी सामने नहीं आई है. 

जानकारी से यह सामने आया कि फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को 8 अक्तूबर से अर्ली एक्सेस मिल सकता है. हालांकि यह जानकारी भी सच है, इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है.  साल 2025 में प्लस और ब्लैक मेंबर्स को सेल में करीब पूरे 24 घंटे पहले खरीदारी करने का मौका दिया गया था, लेकिन इस चीज से 2026 की तारीख कि कोई पुष्टि नहीं कि जा सकती है.

Axis और ICICI बैंक कार्ड पर 10% छूट का दावा 

रिपोर्ट्स हैं कि Axis और ICICI बैंक के कुछ चुनिंदा कार्ड्स पर 10 फीसदी तक इंस्टेट डिस्काउंट मिल सकता है. हालांकि अभी तक इस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है कि ऑफर किन कार्ड्स और किस प्रोडक्ट्स पर लागू होगा, न्यूनतम खरीदारी कितनी रहेगी और अधिकतम छूट कितनी होगी. इसलिए केवल 10 फीसदी छूट के आधार पर बचत का अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी.

यह भी पढ़े - महज 6 दिन चली शादी, गुजारा भत्ता मांगने कोर्ट पहुंची महिला, जज ने दिया झटका

बजट तय करने से पहले कीमतों पर रखें नजर

अगर आप सेल में से फोन, टीवी या कोई बढ़ी इलेक्ट्रॅानिक उपकरण लेने कि सोच रहे हैं तो फिलहाल के लिए कीमतों को केवल अपने पास नोट कर के रख लें. जब भी आप सेल में खरीदारी करें तब उनकी कीमत की तुलना करते समय बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर, डिलीवरी चार्ज और नो-कोस्ट EMI कि शर्तों को भी ध्यान में रख लें.

साल 2025 में फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल 23 सितंबर में शुरु हुई थी, इससे यह साबित होता है कि सेल की तारीख हर साल बदलती है. इसलिए इस साल भी फ्लिपकार्ट कि तरफ से आधारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें- डेंगू मरीज का बीमा क्लेम खारिज, कंपनी ने बनाया 70 हजार प्लेटलेट्स का बहाना

यह भी देखें-  

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.