अगर आप आज यानी 12 सितंबर 2026 को गैस सिलेंडर बुक करने जा रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पहले वाले रेट पर ही मिल रहे हैं. वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में इस महीने की शुरुआत में बढ़ोतरी की गई थी. यहां से आप एलपीजी गैस सिलेंडर की शहर अनुसार, रेट लिस्ट देख सकते हैं.
आज की एलपीजी की रेट लिस्ट-
| शहर | घरेलू सिलेंडर (14.2 kg) | कमर्शियल सिलेंडर (19 kg) |
| दिल्ली | 942.00 रुपए | 2,747.50 |
| मुंबई | 941.50 | 2,701.00 |
| कोलकाता | 968.00 | 2,884.00 |
| चेन्नई | 957.50 | 2,916.50 |
| बेंगलुरु | 955.50 | 2,831.00 |
| तिरुवनंतपुरम | 951.00 | 2,784.00 |
| पटना | 1,031.50 | 3,029.00 |
| नोएडा | 939.50 | 2,747.50 |
| गुरुग्राम | 950.50 | 2,764.50 |
दिल्ली में आज कितने का है गैस सिलेंडर?
राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपए है. वहीं, 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2,747.50 रुपए में मिल रहा है. कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में सितंबर की शुरुआत में 9.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी.
पेट्रोल-डीजल के दाम में आज कितना हुआ बदलाव? जानें अपने शहर का ताजा रेट
मुंबई में क्या है रेट?
मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर दिल्ली के मुकाबले थोड़ा सस्ता है. यहां 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 941.50 रुपए है. 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2,701 रुपए का है.
कोलकाता-चेन्नई में गैस सिलेंडर कितने का?
कोलकाता में 14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर 968 रुपए का है, जबकि 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2,884 रुपए में मिल रहा है. चेन्नई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 957.50 रुपए है. वहीं कमर्शियल सिलेंडर 2,916.50 रुपए का है.
कमर्शियल सिलेंडर क्यों हुआ महंगा?
सितंबर की शुरुआत में तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में करीब 9.50 रुपए से 11.50 रुपए तक की बढ़ोतरी की थी. हालांकि, घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलो सिलेंडर की कीमतों को नहीं बढ़ाया गया है. इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और दूसरे कारोबारों पर पड़ता है, क्योंकि इनमें बड़े सिलेंडर का इस्तेमाल ज्यादा होता है.
किराना पर Scan एंड Pay, जानिए क्यों कार्ड पेमेंट पर भारी पड़ रहा UPI
घरेलू एलपीजी के दाम कब बदले थे?
14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में आखिरी बदलाव 7 जून 2026 को हुआ था. इसके बाद से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम लगातार स्थिर बने हुए हैं. इसलिए फिलहाल घर का बजट बनाने वाले लोगों को गैस सिलेंडर के मोर्चे पर कोई नया झटका नहीं लगा है.