जेब हैं ढ़ीली मगर फिर भी जाना हैं एमपी में ऐसे मनाएं वैकेशन
Samachar Nama Hindi September 15, 2024 04:42 PM

ट्रेवल न्यूज़ डेस्क !!! हर कोई अपने आसपास ऐसे पर्यटन स्थलों की तलाश करता है, जहां वह कुछ सुकून के पल बिता सके। आज हम आपको मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आसपास की प्राकृतिक सुंदरता से रूबरू कराएंगे। यहां आपको ढेर सारी हरियाली तो मिलेगी ही, साथ ही तमाम खूबसूरत नजारे भी आपका दिल जीत लेंगे। 

अमरगढ़ झरना भोपाल  सिर्फ 65 किमी दूर है। इसके चारों ओर आपको इतनी हरियाली दिखेगी कि मन मंत्रमुग्ध हो जाएगा। मानसून के दौरान इस जगह की खूबसूरती हर किसी का दिल जीत लेती है। 50 फीट की ऊंचाई से गिरते झरने को देखने के बाद यहां से जाने का मन नहीं करता है. 

अगर आप भोपाल से 25 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं तो महादेव पानी झरने पर जा सकते हैं। यह भी भोपाल के आसपास की खूबसूरत जगहों में से एक है। 100 फीट ऊंचा झरना और चारों तरफ फैली हरियाली नजारे को इतना खूबसूरत बना देती है मानो एक अलग ही दुनिया हो।

अगर आपकी रुचि धर्म के साथ-साथ हरियाली में भी है तो आप भोजपुर मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। भोपाल से लगभग 32 किमी दूर स्थित इस शिव मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी में परमार राजा भोज ने करवाया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह मंदिर आज तक अधूरा है। कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण केवल एक रात में किया जाना था, लेकिन सूर्योदय तक काम पूरा नहीं हो सका, जिसके बाद निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। यह भी दावा किया जाता है कि यहां मौजूद शिवलिंग दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग है। मानसून के मौसम में यहां की हरियाली दिल जीत लेती है।

अगर आपको इतिहास के बारे में जानने का शौक है तो आप भीमबेटका की गुफाओं में अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं। भीमबेटका की गुफाएँ भोपाल से लगभग 45 किमी दूर स्थित हैं और लगभग 30 हजार वर्ष पुरानी हैं। दावा किया जाता है कि इस जगह का नाम महाभारत के भीम के नाम पर रखा गया है। यूनेस्को ने इन गुफाओं को विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया है।

अगर आप भोपाल से 100 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं तो सांची स्तूप के दर्शन कर सकते हैं। इसका निर्माण सम्राट अशोक ने तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में करवाया था। इसे देश के प्रमुख बौद्ध स्मारकों की सूची में रखा गया है। कहा जाता है कि इस स्तूप के विशाल गुंबद में एक तिजोरी है, जिसमें भगवान बुद्ध के अवशेष हैं।
 

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.