Jhunjhunu चेन चोरी के आरोप में ननद और भाभी गिरफ्तार, भेजा जेल
aapkarajasthan September 22, 2024 12:42 AM

झुंझुनू न्यूज़ डेस्क, झुंझुनू सदर पुलिस ने बीबासर मेले में चेन चोरी करने वाली बावरिया गैंग की आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं आपस में ननद-भौजाई हैं। थानाधिकारी दयाराम चौधरी ने बताया कि 19 सितंबर को तोगड़ा खुर्द निवासी मोनिका पुत्री ओमप्रकाश जाति मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि 18 सितंबर को वह अपने अपने परिवार सहित बीबासर मेले में धोक लगाने गई थी। परिवार के साथ बीबासर मंदिर मे दर्शन करने के लिए लाइन में लगे हुए थे कि इसी दौरान उसके पास दो-तीन तीन अजनबी महिलाए भी लाइन में लगी हुई थी। एक महिला ने उसके के गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गई।

चेन का वजन करीब 7 ग्राम था। पुलिस को जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि चेन तोड़ने की आरोपी कृष्णा पत्नी रघुवीर बावरिया निवासी ढाणा व विमला पत्नी श्रवण उर्फ जाडा बावरिया निवासी पाटोदा, झज्झर है और बावरिया गैंग से जुड़ी हैं और आदतन चोर हैं। दोनों आरोपी आपस में ननद-भोजाई हैं। दोनों को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। कई चोरियां और खुलने की संभावना है। दोनों के खिलाफ पचेरी कलां, उदयपुरवाटी, झज्झर, भिवानी, मानेसर आदि में कई मामले दर्ज हैं।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.