World Rivers Day 2024: क्यों मनाया जाता है विश्व नदी दिवस? क्या है इसका इतिहास, जानें इस साल की थीम
Times Now Navbharat September 22, 2024 12:42 AM

World Rivers Day 2024 History and Theme: हर साल सितंबर माह के चौथे रविवार को विश्वभर में नदी दिवस मनाया जाता है। पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय नदी दिवस 24 सितंबर 2023 को मनाया गया था। इसी तरह इस साल कल यानी 22 सितंबर को World Rivers Day के रूप में मनाया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि विश्व नदी दिवस क्यों मनाया जाता है और इसका इतिहास क्या है। साथ ही यह भी जानते हैं कि इस साल विश्व नदी दिवस किस नई थीम के साथ मनाया जा रहा है।

World Rivers Day 2024 History: विश्व नदी दिवस का इतिहास
आज, नदियों को शहरीकरण के कारण मनुष्यों द्वारा उत्पन्न एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विश्वभर में नदियों की रक्षा के लिए नदी दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2005 में, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई थी। प्रसिद्ध नदी संरक्षणवादी, मार्क एंजेलो ने अपने जीवन में जल अभियान के दौरान संयुक्त राष्ट्र से संपर्क किया। जो पूरे ग्रह पर खतरे में पड़े जल संसाधनों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक दशक लंबी पहल थी।



एंजेलो ने अभियान को आगे बढ़ाने में मदद के लिए वार्षिक विश्व नदी दिवस की वकालत की। भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में विश्व नदी दिवस मनाया जाता है। मेरिका, पोलैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, बांग्लादेश, कनाडा और ब्रिटेन आदि देशों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

World Rivers Day 2024 Theme: इस साल की थीम क्या है?
विश्व नदी दिवस नदियों और उनके पारिस्थितिक तंत्र के महत्व का सम्मान करने के लिए हर साल मनाया जाने वाला एक विशेष अवसर है। यह लोगों को इन महत्वपूर्ण जलमार्गों की सराहना करने और उनकी सुरक्षा करने के लिए प्रोत्साहित करता है। हर साल इस दिन को नई थीम के साथ मनाया जाता है।

इस साल विश्व नदी दिवस 2024 की थीम है- Waterways for a Sustainable Future यानी सतत भविष्य के लिए जलमार्ग। नदियां पर्यावरण का अभिन्न अंग हैं। हालांकि, तेजी से शहरीकरण, औद्योगीकरण और बढ़ती मानव आबादी ने नदियों को जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है। यह दिन महत्वपूर्ण जलमार्गों की सराहना करने और उनकी रक्षा करने के लिए मनाया जा रहा है।
© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.