Jodhpur बारिश का दौर थमा, सड़कों पर अब भी पानी जमा
aapkarajasthan September 22, 2024 12:42 AM
जोधपुर न्यूज़ डेस्क, जोधपुर शहर में बारिश का दौर थम चुका है, लेकिन अभी तक बनाड़ रोड और उसके आस-पास की कॉलोनियों में जलभराव की परेशानी बनी हुई है। हालांकि जेडीए ने कुछ समय पूर्व ही बनाड़ रोड से पानी खाली करने के लिए अस्थाई कच्चा नाला निर्माण करने का कार्य शुरू किया है। इससे भी पानी ज्यादा उतरा नहीं है। इसके चलते लोगों को अब भी इस सड़क से गुजरने के दौरान परेशानी हो रही है।दरअसल, बनाड़ रोड पर भरा पानी वहां के क्षेत्रवासियों के साथ ही व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।लगातार पानी जमा होने के कारण यहां पर सड़कों पर करीब दो-दो फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। यहां से निकलने वाले दुपहिया के साथ ही चार पहिया वाहन भी कई बार गिरने की स्थिति में आ जाते है। पिछले दिनों यहां पर कई वाहन जलभराव और सड़कों पर फैले हुए कीचड़ में धंसगए थे। कमोबेश यही स्थिति अभी तक बनी हुई है।

भरे जा रहे सिर्फ गड्ढे

जेडीए ने खोखरिया-नांदड़ी के बीच लोगों की मोबिेलिटी बढ़ाने के लिए डब्ल्यूबीएम करके गड्ढों को भरने का कार्य शुरू करवाया है, लेकिन इससे भी लोगों को कोई आराम नहीं मिल पा रहा है। जेडीए ने बनाड़ रोड को बनाने के लिए करीब 3.50 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। जेडीए के अभियांत्रिकी निदेशक महेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए अब टेंडर जारी किए जाएंगे।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.