ENG vs AUS: इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में पहले चुनी गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI में लौटे 3 स्टार खिलाड़ी
CricketnMore-Hindi September 22, 2024 01:42 AM

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम 1-0 से आगे हैं। इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर की जगह ओली स्टोन की वापसी हुई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम में मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड औऱ ग्लेन मैक्सवेल की वापसी हुई है।

टीमें:

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल मार्श (कप्तान), स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, बेन डकेट, विल जैक्स, हैरी ब्रूक (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, ओली स्टोन, मैथ्यू पॉट्स, आदिल राशिद।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.