नारियल पानी पीने के फायदे हजार, इन रोगों का रामबाण इलाज
Gyanhigyan September 24, 2024 03:42 AM

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। नारियल का पानी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। वैसे तो नारियल का पानी दिन में किसी भी समय पीया जा सकता है, लेकिन इसे सुबह खाली पेट या वर्कआउट के बाद पीने की सलाह दी जाती है। खाली पेट एक गिलास नारियल पानी आपके स्वास्थ्य को कई तरह का लाभ पंहुचा सकता है।

सुबह-सुबह खाली पेट नारियल पानी आपको शारीरिक और मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस कराता है। तमाम पोषक तत्व से भरपूर नारियल पानी में कई तरह के विटामिंंस, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट पाए जाते हैं।

वहीं कैलोरी और फैट कम होने पाए जाने की वजह से खाली पेट नारियल पानी पीना कई रोगों का रामबाण इलाज है।

नारियल के पानी में लॉरिक एसिड पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में काफी कारगर होता है। वहीं अगर हम अपने वजन को घटाना चाहते हैंं, तो नारियल का पानी का सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए।

पाचन संबंधी समस्याओं के लिए सुबह नारियल पानी का सेवन लाभकारी माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व पाचन क्रिया को मजबूत बनाये रखने में मददगार होते हैं।

हल्के मीठे नारियल पानी में कैलोरी, चीनी और कार्बोहाइड्रेट कम होते हैं, इसलिए मधुमेह रोगी इसे अपने संतुलित आहार के हिस्से के रूप में ले सकते हैं। नारियल पानी में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए यह किडनी के कामकाज में मदद करता है।

इसके अलावा नारियल के पानी में मौजूद पोषक तत्व त्वचा और बालों के लिए बेहतर माने जाते हैं। ऐसे में हम इसका सेवन करके अपनी त्वचा और बालों को चमकदार बना सकते हैं।

ज्यादा शराब पीने से शरीर में पोटैशियम की कमी हो जाती है। इस पोटैशियम की पूर्ति नारियल पानी से की जा सकती है, जो हैंगओवर को रोकने में मदद कर सकता है।

वहीं नारियल का पानी मूत्र को पतला करके गुर्दे की पथरी को घोलने में मदद कर सकता है। यह कैल्शियम, पोटेशियम और यूरिक एसिड जैसे रसायनों को बाहर निकालता है, जो गुर्दे की पथरी का निर्माण करते है।

नारियल पानी पीने से हृदय संबंधी समस्याओं से निजात मिल सकता है। एक स्टडी के अनुसार, नारियल पानी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है और दिल के दौरे और स्ट्रोक को रोकने में मदद कर सकता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हार्ट के फंक्शन को अच्छा रखता है।

नारियल के पानी में बहुत ज्यादा सूजनरोधी गुण होते हैं। इसे पीने से अंदरूनी सूजन कम हो सकती है। इसे गर्मी में होने वाले फोड़े या दाने पर लगाने से सूजन कम हो सकती है।

नारियल का पानी शरीर के लिए एक बूस्टर डोज की तरह काम करता है। इसमें पाए जाने वाले पोटैशियम और मैग्नीशियम तुरंत शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाते हैं।

इंसुलिन की कमी की वजह से डायबिटीज की समस्या आम बात है। ऐसे में डायबिटीज रोगियों को नारियल का पानी पीने की सलाह दी जाती है।

नारियल पानी में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। वहीं हमारे मसल्स को मजबूत रखने के साथ डाइजेशन को भी सही रखते हैं।

--आईएएनएस

एकेएस/सीबीटी

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.