हीमोग्लोबीन हमारे ब्लड में एक जरूरी प्रोटीन है, जो शरीर के सभी अंगों में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। जब शरीर में हीमोग्लोबीन का लेवल कम हो जाता है, तो कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जब रेड ब्लड सेल्स ठीक से नहीं बनता है तो शरीर में हीमोग्लोबीन यानी एनीमिया की परेशानी होने लगती है। शरीर में एनीमिया के कम होने पर थकान, कमजोरी, चक्कर आना, सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, स्किन का पीला पड़ना जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शरीर में इसके कमी को कैसे दूर किया जा सकता है।
बता दें कि शरीर में आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी की कमी होने से हीमोग्लोबीन कम हो सकते हैं। इससे शरीर कमजोर होने लगता है। इतना ही इसकी कमी से हमारे किडनी में कई तरह की समस्याएं हो सकती है। ऐसे में इस समस्याओं को दूर करने के लिए आपको अपनी डाइट में आयरन युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। शरीर में हीमोग्लोबीन के लेवल को बढ़ाने के लिए सत्तू, अनार, रागी, अंजीर जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। जानकारी के लिए अंग आपको भी शरीर में कमजोरी और थकान महसूस हो तो ये हीमोग्लोबीन कम होने के लक्षण हो सकते हैं। शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने पर चक्कर आना एक सामान्य परेशानी है, जो कई बार बेहोशी का कारण भी बन सकता है। यदि आपकी भी स्किन पीली पड़ रही है, तो इसे इग्नोर न करें, क्योंकि ये एनीमिया का संकेत हो सकता है। ऐसे समय में अपने चिकित्सक से संपर्क करें।