मासिक शिवरात्रि से विनायक चतुर्थी तक 7 दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल जानें
एबीपी लाइव September 29, 2024 11:12 PM

Weekly Panchang 30 September - 6 October 2024: 30 सितंबर को अश्विन मासिक शिवरात्रि से नया सप्ताह शुरू हो रहा है. इसकी समाप्त 6 अक्टूबर 2024 को अश्विन विनायक चतुर्थी पर होगी. ये सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इस दौरान पितरों के तर्पण का सबसे खास दिन सर्व पितृ अमावस्या (Sarva pitru amavasya), मां दुर्गा की उपासना का पर्व शारदीय नवरात्रि (Shardiya navratri) आएंगे. नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है.

इसी सप्ताह में इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya grahan) लगने जा रहा है, जो वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा. हालांकि भारतीय समयानुसार ये ग्रहण रात में लगेगा इसलिए इसका प्रभाव भारत पर नहीं पड़ेगा. ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण की घटना से सभी 12 राशियों पर जरुर असर पड़ता है. आइए जानते हैं 7 दिन कौन से त्योहार, व्रत, ग्रह परिवर्तन, शुभ योग होंगे.

साप्ताहिक पंचांग 30 सितंबर - 6 अक्टूबर 2024, शुभ मुहूर्त, राहुकाल (Weekly Panchang 30 September 2024 - 6 October 2024)

30 सितंबर 2024 (Panchang 30 September 2024)

  • व्रत-त्योहार - अश्विन मासिक शिवरात्रि
  • तिथि - त्रयोदशी
  • पक्ष - कृष्ण
  • वार - सोमवार
  • नक्षत्र - मघा
  • योग - शुभ
  • राहुकाल - सुबह 07.43 - सुबह 09.12

1 अक्टूबर 2024 (Panchang 1 October 2024)

  • तिथि - चतुर्दशी
  • पक्ष - कृष्ण
  • वार - मंगलवार
  • नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी
  • योग - शुक्ल
  • राहुकाल - दोपहर 03.09 - शाम 04.38

2 अक्टूबर 2024 (Panchang 2 October 2024)

  • व्रत-त्योहार - सर्व पितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण
  • तिथि - अमावस्या
  • पक्ष - कृष्ण
  • वार - बुधवार
  • नक्षत्र - उत्तराफाल्गुनी
  • योग - सर्वार्थ सिद्धि, ब्रह्म योग
  • राहुकाल - दोपहर 12.10 - दोपहर 01.39

3 अक्टूबर 2024 (Panchang 3 October 2024)

  • व्रत-त्योहार - शारदीय नवरात्रि शुरू, महाराजा अग्रसेन जयंती
  • तिथि - प्रतिपदा
  • पक्ष - शुक्ल
  • वार - गुरुवार
  • नक्षत्र - हस्त
  • योग - इंद्र
  • राहुकाल - दोपहर 01.38 - दोपहर 03.07

4 अक्टूबर 2024 (Panchang 4 October 2024)

  • तिथि - द्वितीया
  • पक्ष - शुक्ल
  • वार - शुक्रवार
  • नक्षत्र - चित्रा
  • योग - वैधृति
  • राहुकाल - सुबह 10.41 - दोपहर 12.09

5 अक्टूबर 2024 (Panchang 5 October 2024)

  • तिथि - तृतीया
  • पक्ष - शुक्ल
  • वार - शनिवार
  • नक्षत्र - स्वाती
  • योग - विष्कंभ, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग
  • राहुकाल - सुबह 09.13 - सुबह 10.41

6 अक्टूबर 2024 (Panchang 6 October 2024)

  • व्रत-त्योहार - अश्विन विनायक चतुर्थी
  • तिथि - तृतीया, चतुर्थी
  • पक्ष - शुक्ल
  • वार - रविवार
  • नक्षत्र - विशाखा
  • योग - प्रीति, रवि योग
  • राहुकाल - शाम 04.33 - शाम 06.01

October Vrat Tyohar 2024: अक्टूबर में दिवाली, करवा चौथ, नवरात्रि कब ? जानें इस माह के व्रत-त्योहार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.