अंदरूनी ताकत बढ़ाता है ये अदभुत चीज, बस रोज खाए एक !!!
Newshimachali Hindi September 30, 2024 02:42 AM


स्वास्थ्य सिर्फ बीमारियों की अनुपस्थिति का नाम नहीं है। हमें सर्वांगीण स्वास्थ्य के बारे में जानकारी होना बोहोत आवश्यक है। स्वास्थ्य का अर्थ विभिन्न लोगों के लिए अलग-अलग होता है। लेकिन अगर हम एक सार्वभौमिक दृष्टिकोण की बात करें तो अपने आपको स्वस्थ कहने का यह अर्थ होता है कि हम अपने जीवन में आनेवाली सभी सामाजिक, शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों का प्रबंधन करने में सफलतापूर्वक सक्षम हों। वैसे तो आज के समय मे अपने आपको स्वस्थ रखने के ढेर सारी आधुनिक तकनीक मौजूद हो चुकी हैं, लेकिन ये सारी उतनी अधिक कारगर नहीं हैं।


बदलते वातावरण जीवन शैली और खानपान की वजह से लोग शारीरिक तौर पर कमजोर हो रहे हैं। इसका प्रभाव मानसिक स्थिति पर भी पड़ता है। ऐसे में अगर कोई पुरुष कमजोर होता है तो उसे इसके कई तरह के परिणाम चुकाने पड़ सकते हैं।

परिवार में हर व्यक्ति को अपना दायित्व निभाना पड़ता है। पुरुषों का सामाजिक तौर से थोड़े अधिक चीजों की अपेक्षा होती है। ऐसे में शारीरिक और मानसिक स्थिति का प्रभाव उसकी मर्दानगी पर भी पड़ता है।
ऐसी स्थिति में अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए जो आपको बाहर ही नहीं बल्कि अंदर से भी स्वस्थ चुस्त-दुरुस्त और तंदुरुस्त रखें। इसके लिए आपको कुछ विशेष करने की आवश्यकता नहीं है। और यह चीज महंगी भी नहीं है। आइए जानते हैं -

हम बात कर रहे हैं शरीर में रक्त प्रवाह को सुचारू करने वाले, एवं रक्त की कमी को पूर्ति करने वाले फल या सब्जी की। जिसे चुकन्दर भी कहा जाता है। चुकंदर के अंदर कई ऐसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं ,जो शरीर के लिए बेहद जरूरी है और यह तत्व कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट जैसे जरूरी तत्व होते हैं। चुकंदर खराब कोलेस्टॉल को कम करता है। साथ ही शरीर में उर्जा को बढ़ाता है और थकान कम करने में सहायक है।

इसके लिए प्रत्येक दिन आप एक चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप सुबह सलाद के रूप है खा सकते हैं या उबालकर इसे सूप की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता गई। आप पाएंगे कि 30- 45 दिनों में ही शरीर में ताकत बढ़ रही है और चेहरे पर चमक भी आ रही है। पुरुषों के लिए यह विशेषकर अधिक लाभदाई होता है।

Also Read : भारत में हिमाचल कि अलग हि पहचान है, जानिए हिमाचल के 20 रोचक तथ्य
© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.