केवल दिल पर ही नहीं बल्कि दिमाग पर भी असर डालती है आइस क्रीम
Newstracklive Hindi September 30, 2024 03:42 AM

आइसक्रीम का नाम सुनते ही किसी का भी मन इसे खाने का हो जाता है। चाहे भूख लगी हो या नहीं, आइसक्रीम खाने की इच्छा अक्सर होती ही है। गर्मी, सर्दी, बरसात, किसी भी मौसम में आइसक्रीम का आनंद लिया जा सकता है। हालांकि, बहुत से लोग मानते हैं कि आइसक्रीम सेहत के लिए ठीक नहीं होती, क्योंकि इसमें शुगर, फ्लेवर और कलर जैसे तत्व मिलाए जाते हैं, जो कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

लेकिन हाल की कुछ रिसर्च ने आइसक्रीम के बारे में कई नई और रोचक बातें बताई हैं। 'द अटलांटिक' मैगजीन में छपे एक लेख 'द आइसक्रीम कॉन्सिपरेसी' के अनुसार, आइसक्रीम खाने से हमारी सेहत पर अच्छे असर पड़ सकते हैं। यह सिर्फ मूड को सुधारने का काम नहीं करती, बल्कि शरीर और दिमाग पर भी सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

आइसक्रीम मूड को बेहतर करने में मदद करती है। अगर आप तनाव में हैं या थका हुआ महसूस कर रहे हैं, तो एक कप आइसक्रीम आपको तरोताजा कर सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आइसक्रीम एक प्राकृतिक कूलिंग एजेंट के रूप में काम करती है, जो दर्द और तनाव को दूर करने में मदद करती है। इसके साथ ही, आइसक्रीम में मौजूद दूध में 'ट्रिप्टोफन' नामक तत्व होता है, जो ब्रेन में सेरोटोनिन नामक हैप्पी हॉर्मोन रिलीज करता है, जिससे मूड बेहतर होता है।

दिमाग को एक्टिव बनाती है

लंदन के इंस्टीट्यूट ऑफ साइक्रियाट्री की 2021 में हुई रिसर्च के अनुसार, आइसक्रीम खाने के बाद दिमाग तेज़ी से प्रतिक्रिया देता है। इससे दिमाग का 'ऑर्बिटोफ्रंटल कॉर्टेक्स' एक्टिव हो जाता है, जो निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है। आइसक्रीम में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम तनाव को कम करने में मदद करते हैं, जिससे अच्छी नींद आती है और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

दिल की बीमारियों का खतरा कम करती है

रिसर्च से यह भी पता चला है कि आइसक्रीम दिल की बीमारियों के खतरे को कम कर सकती है। आइसक्रीम में मौजूद डेयरी प्रोडक्ट्स, खासतौर पर मिल्क और फैट, ब्लड में शुगर की गति को नियंत्रित करते हैं। आइसक्रीम की ग्लाइसेमिक इंडेक्स वैल्यू कम होती है, जिससे शरीर में शुगर धीरे-धीरे रिलीज होती है और हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा कम होता है।

हड्डियों को बनाती है मजबूत

आइसक्रीम में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होती है। नियमित रूप से आइसक्रीम का सेवन करने से हड्डियों की सेहत अच्छी बनी रहती है और यह कई बीमारियों के खतरे को भी कम करती है।

पाचन तंत्र को सुधारती है

आइसक्रीम में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो हमारे पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करते हैं। इससे हमारा पेट स्वस्थ रहता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। हालांकि, अगर किसी को कोई खास स्वास्थ्य समस्या हो, तो डॉक्टर की सलाह से ही आइसक्रीम का सेवन करना चाहिए, क्योंकि हर किसी के लिए यह फायदेमंद नहीं हो सकती है।

'झूठ बोलने की मशीन हैं राहुल गांधी..', अग्निवीर वाले दावे पर भड़के अमित शाह

'खरीफ-रबी की फसलों में अंतर भी जानते हैं राहुल..', MSP पर अमित शाह का हमला

'तीन पीढ़ियां भी 370 वापस नहीं ला सकेंगी..', कांग्रेस-NC पर अमित शाह का हमला

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.