Dussehra 2024 इस साल कब मनाया जाएगा दशहरा? नोट करें दिन तारीख और समय
Samachar Nama Hindi September 30, 2024 10:42 PM

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन दशहरा बेहद ही खास माना गया है जो कि शारदीय नवरात्रि के समापन के अगले दिन पड़ता है इस दिन पूजा पाठ का विधान होता है। पंचांग के अनुसार दशहरा का त्योहार हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है इस पर्व का बहुत महत्व होता है इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है।

इस दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था इसके अलावा इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था इसलिए इस दिन को विजयादशमी के नाम से जाना जाता है हर साल लोग दशहरे पर रावण का पुतला बनाकर जलाते हैं। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि इस साल दशहरा का त्योहार कब मनाया जाएगा तो आइए जानते हैं। 

कब मनाया जाएगा दशहरा—
हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन माह की दशमी तिथि का आरंभ 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर हो रहा है और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी की 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में इस साल दशहरा का त्योहार 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार दशहरा पूजा के शुभ मुहूर्त की शुरुआत दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से लेकर 2 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। इसके हिसाब से इस साल पूजा करने के लिए 46 मिनट का समय प्राप्त हो रहा है। इस मुहूर्त में पूजा करना लाभकारी होगा। 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दशहरे के शुभ दिन पर पूजा पाठ करना उत्तम माना जाता है इस दिन अस्त्र शस्त्र की पूजा भी की जाती है ऐसा करने से सुख समृद्धि बढ़ती है।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.