बड़ी खबर LIVE: कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद, इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज सुनवाई
Navjivan Hindi October 01, 2024 04:42 AM
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: तीसरे चरण से पहले मतदान दल ईवीएम लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले मतदान दल ईवीएम लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।

कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद, हाई कोर्ट में आज सुनवाई

मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। ये सुनवाई दोपहर दो बजे से होगी। आज मुस्लिम पक्ष आपत्ति दाखिल करेगा।

बिहार: सुपौल में बाढ़ जैसी स्थिति, सामान्य जनजीवन प्रभावित

बिहार के सुपौल में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। सामान्य जनजीवन इससे प्रभावित है।

नेपाल में बारिश और बाढ़ का कहर, अब तक 170 लोगों की मौत, 56 जिलों में अलर्ट

नेपाल में बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर रविवार को 170 हो गई, जबकि 42 लापता हैं। वहीं 56 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.