अक्टूबर के पहले दिन शेयर मार्केट लाल निशान पर, निवेशकों में मायूसी, सेंसेक्स-निफ्टी तेजी के ट्रैक से उतरे
Cliq India October 01, 2024 06:42 PM

नई दिल्‍ली । शेयर मार्केट एक बार फिर लाल निशान पर आ गया। सेंसेक्स 149 अंकों की गिरावट के साथ 84150 के लेवल पर आ गया है। निफ्टी भी 55 अंकों की गिरावट के साथ 25754 पर है। निफ्टी टॉप लूजर्स में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, मारुति और आयशर मोटर्स हैं।

शुरुआती कारोबार में टेक महिंद्रा के शेयर उड़ान भर रहे हैं। टेक महिंद्रा 3.90 पर्सेंट ऊपर 1637.55 रुपये पर पहुंच गया है। बजाज फिनसर्व में भी 1.47 पर्सेंट की बढ़त है। इन्फोसिस 1.07 पर्सेंट की बढ़त पर है। बजाज फाइनेंस, स्टेट बैंक, एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले, टीसीएस, रिलायंस में तेजी है। गिरने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, टाइटन, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील आदि थे।

शेयर मार्केट खुलने के चंद मिनट बाद ही तेजी की पटरी पर लौट आया। सेंसेक्स 315 अंक ऊपर 84609 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 85 अंकों की बढ़त के साथ 25895 के लेवल पर पहुंच गया है। शेयर मार्केट की शुरुआत आज कमजोर रही। बीएसई सेंसेक्स 42 अंकों की गिरावट के साथ 84257 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 22 अंकों के नुकसान के साथ 25788 के लेवल पर खुला। सोमवार को बाजार में भारी गिरावट रही।

घरेलू शेयर मार्केट के लिए आज मंगलवार कैसा रहेगा? क्या सोमवार की तरह आज भी हाहाकार मचेगा या रौनक लौटेगी? ग्लोबल संकेतों की मानें तो आज सेंसेक्स और निफ्टी 50 के सतर्क नोट पर खुलने की उम्मीद है। क्योंकि, एशियाई बाजारों में मिश्रित कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार एसएंडपी 500 और डाऊ जोन्स के ऑल टाइम हाई पर बंद हुए।

आज 3 एक्सपर्ट्स ने इन 8 शेयरों को दी खरीदने की सलाह

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स-निफ्टी सोमवार को कमजोर वैश्विक संकेतों से प्रत्येक एक प्रतिशत से अधिक नीचे बंद हुए। सेंसेक्स 1,272.07 अंक या 1.49 फीसद की गिरावट के साथ 84,299.78 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 368.10 अंक या 1.41 फीसद की गिरावट के साथ 25,810.85 पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की टिप्पणी के बाद सोमवार को एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। जापान के निक्केई 225 में पिछले सत्र में 4.8 फीसद की गिरावट के बाद 1.07 फीसद की वृद्धि हुई, जबकि टॉपिक्स 0.88 फीसद बढ़ा। दक्षिण कोरिया, हांगकांग के बाजार बंद हैं।

The post अक्टूबर के पहले दिन शेयर मार्केट लाल निशान पर, निवेशकों में मायूसी, सेंसेक्स-निफ्टी तेजी के ट्रैक से उतरे appeared first on cliQ India Hindi.

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.