Aaj Ka Toss Kaun Jeeta Women's T20 World Cup 2024, INDW vs NZW: भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला आज, जानिए किसने जीता टॉस
Times Now Navbharat October 05, 2024 06:42 AM

Who Won The Toss Today, Women's T20 World Cup 2024 INDW vs NZW Match Toss Live:यूएई की मेजबानी में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप 2024 के दूसरे दिन हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ करने जा रही है। पिछले बार की उपविजेता भारतीय टीम को इस बार भी खिताबी जीत का दावेदार माना जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) और न्यूजीलैंड की कमान सोफी डिवाइन (Sophie Devine) के हाथों में हैं।

भारत और न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच अबतक कुल 13 मैच खेले गए हैं जिसमें से 9 में न्यूजीलैंड को और 4 में भारतीय टीम विजयी रही है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पांच मैच में 4 में न्यूजीलैंड और एक में भारतीय टीम विजयी रही है।

भारत और न्यूजीलैंड टॉस टाइम (Women's T20 World Cup 2024 INDW vs NZW Match Toss Time)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले महिला टी20 विश्व कप के मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 PM बजे होगा।

भारत और न्यूजीलैंड वनडे स्टेडियम (Women's T20 World Cup 2024 INDW vs NZW Match Venue)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच महिला टी20 विश्व कप के मुकाबले का टॉस दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

आज का टॉस कौन जीता (Women's T20 World Cup 2024 INDW vs NZW Toss Winner)
भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले महिला टी20 विश्व कप 2024 के मुकाबले का टॉस अबतक नहीं हुआ है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम(Indian Women's Cricket team): हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष(विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजीवन सजना।

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम (New Zealand Women's Cricket team): सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, फ्रान जोनास , लेह केस्पेरेक, जेस केर, अमेलिया केर, रोज़मेरी मेयर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहू।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.