दिवाली से पहले भी खरीद सकते हैं सपनों का घर और मनपसंद कार, नोट कर लें दिन के हिसाब से शुभ मुहूर्त
एबीपी लाइव October 05, 2024 03:12 PM

Property Puchase Muhurat 2024: शारदीय नवरात्रि (Shardiya navratri) से त्योहारों की रौनक खास हो जाती है. वाहन, घर, संपत्ति खरीदने के लिए शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों को महत्वपूर्ण माना जाता है. खासकर विजयदशमी पर लोग गाड़ी खरीदते हैं, क्योंकि इस दिन अबूझ मुहूर्त रहता है.

इस दिन खरीदी गई वस्तु लंबे समय तक समृद्धि प्रदान करती है. इस साल दिवाली (Diwali), धनतेरस (Dhanteras) भी अक्टूबर में ही पड़ रहे हैं. आइए जानते हैं दिवाली से पहले घर और वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त और तारीख कौन-कौन से हैं.

घर-वाहन खरीदी में शुभ मुहूर्त का महत्व (House Puchasing muhurat significance)

हर व्यक्ति का सपना होता है कि एक दिन उसका अपना आशियाना होगा, अपनी गाड़ी होगी. इसके लिए वो दिन-रात एक कर देता है. प्रॉपर्टी खरीदना या उसका रजिस्ट्रेशन कराना हर व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण पल होता है. ऐसे में ज्योतिष और वास्तु के अनुसार घर, संपत्ति और वाहन खरीदने में शुभ मुहूर्त पर जरुर विचार करना चाहिए, क्योंकि शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से शुभ फल प्राप्त होता है, परिवार उस घर में खुशहाल रहता है. साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

अक्टूबर 2024 प्रॉपर्टी या घर खरीदने का मुहूर्त (Property Buying 2024 muhurat in october)

तारीख दिन शुभ मुहूर्त तिथि नक्षत्र
10 अक्टूबर 2024 गुरुवार सुबह 06:18 - सुबह 05:41, 11 अक्टूबर सप्तमी, अष्टमी पूर्वाषाढ़ा
17 अक्टूबर 2024 गुरुवार सुबह 06:24 - शाम 04:20 पूर्णिमा रेवती
23 अक्टूबर, 24 अक्टूबर 2024 बुधवार, गुरुवार 23 अक्टूबर, सुबह 06.15 - 25 अक्टूबर, सुबह 06.38 सप्तमी, अष्टमी गुरु पुष्य नक्षत्र
25 अक्टूबर 2024 शुक्रवार सुबह 07:41 - सुबह 06:27, 26 अक्टूबर नवमी, दशमी अश्लेषा
29 अक्टूबर 2024 (धनतेरस) मंगलवार 29 अक्टूबर 2024, सुबह 10.31 - 30 अक्टूबर, दोपहर 01.15 द्वादशी, त्रयोदशी उत्तराफाल्गुनी

संपत्ति खरीदी के लिए शुभ नक्षत्र

संपत्ति खरीदने के लिए शुभ नक्षत्र रेवती, अनुराधा, मृगशीर्ष, विशाखा, पुनर्वसु, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वा भाद्रपद हैं. हालांकि इसके लिए जानकार की सलाह जरुर लें.

घर खरीदने के लिए शुभ दिन

वहीं प्रॉपर्टी खरीदने के लिए गुरुवार और शुक्रवार को अन्य दिनों की तुलना में अधिक शुभ माना जाता है.

अक्टूबर 2024 में वाहन खरीदी मुहूर्त (Vehicle Buying 2024 muhurat in october

तारीख वार मुहूर्त नक्षत्र  
7 अक्टूबर 2024 सोमवार सुबह 09.47 - रात 02.25, 8 अक्टूबर अनुराधा  
13 अक्टूबर 2024 रविवार सुबह 06.21 - सुबह 06.21, 14 अक्टूबर धनिष्ठा  
14 अक्टूबर 2024 सोमवार सुबह 06.21 - सुबह 06.41 शतभिषा  
16 अक्टूबर 2024 बुधवार रात 08.40 - सुबह 06.23, 17 अक्टूबर रेवती  
17 अक्टूबर 2024 गुरुवार सुबह 06.23 - शाम 04.20 रेवती  
21 अक्टूबर 2024 सोमवार सुबह 06.26 - सुबह 05.51, 22 अक्टूबर मृगशिरा  
24 अक्टूबर 2024 गुरुवार सुबह 06.28 - रात 01.58 पुष्य  
29 अक्टूबर 2024 (धनतेरस) मंगलवार 29 अक्टूबर 2024, सुबह 10.31 - 30 अक्टूबर, दोपहर 01.15 द्वादशी, त्रयोदशी उत्तराफाल्गुनी
30 अक्टूबर 2024 बुधवार सुबह 06.32 - दोपहर 01.15 हस्त  

Diwali 2024 Kab Hai: दिवाली 2024 में कब है? नोट करें डेट और लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.