8 October 2024 Rashifal: नवरात्रि के छठे दिन इन 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां अंबे, मनचाही नौकरी का आ सकता है ऑफर
Times Now Navbharat October 08, 2024 05:42 AM

8 October 2024 Rashifal: मेष राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। तो वहीं वृषभ राशि वालों के लिए भी आज का दिन शुभ दिखाई दे रहा है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मिथुन राशि वालों को भी करियर में तरक्की मिलेगी। अगर धन का निवेश करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूरा होगा। कर्क राशि वालों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। चलिए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।


मेष-अष्टम चन्द्रमा व द्वितीय गुरु स्टूडेंट्स के करियर में प्रोग्रेस देंगे। कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे। धार्मिक यात्रा को आनंद पूर्वक पूर्ण करें। युवा लव लाइफ के अतिरिक्त आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। जॉब में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट सम्मिलित होंगे। आज का उपाय --माता दुर्गा जी की उपासना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक व शहद अर्पित करें। बिजनेस में प्रोग्रेस के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग --नारंगी व पीला। शुभ अंक -01 व 09

वृष-दशम शनि व सप्तम चन्द्रमा मंगलमय फल देंगे। करियर में बहुत बेहतर सफलता है। रुके धन मिलने की सम्भावना है। जॉब में प्रोमोशन हो सकता है। गुरु इसी राशि में हैं। मन को सात्विक बनाये रखें। जॉब में उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। गुड़ व उड़द का दान करें। शुभ रंग -सफेद व हरा। शुभ अंक --03 व 09

मिथुन-चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा नहीं है। गुरु द्वादश व्यय देते हैं। करियर प्रोग्रेस के लिए सफलता वाला टाइम है। जॉब में किसी भी ऑफिस डिस्प्यूट को आगे न बढ़ने दें। यदि आप जमीन में धन का निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा।लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। भाग दौड़ बनी रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय -- सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग --नीला व हरा। शुभ अंक --01 व 02

कर्क- चन्द्रमा पंचम हैं। गुरु एकादश व शनि अष्टम हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में लगातार मेहनत से लगे रहने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रहा है।बिजनेस से सम्बंधित जातक सफल रहेंगे। शेयर के बैंकिंग , मोटर, पावर , रियल स्टेट या फाइनेन्स सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय --शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर तिल व गंगा जल अर्पित करें। मूंग व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --,सफेद व लाल। शुभ अंक -05 व 07

सिंह-सूर्य व मंगल शुभ हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय में बड़े भाई की सहायता मिलेगी। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर कभी कभी असन्तुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। लव लाइफ में भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय --दुर्गासप्तशती का पाठ करें।तिल का दान लाभदायक है। शुभ रंग -नारंगी व लाल। शुभ अंक -02 व 03

कन्या- नवम गुरु व तृतीय चन्द्रमा भाग्योदय करेंगे। धार्मिक यात्रा में बिजी रहेंगे। व्यवसाय में आपकी फ्यूचर प्लाइनिंग चमत्कारिक है। आपको क्वालिटी व टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रहता है। यह तकनीक ही आपको सफल करती है। धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। करियर में प्रोग्रेस के लिए और मेहनत करें। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व फलों का दान करें। शुभ रंग --हरा व लाल। शुभ अंक -05 व 08

तुला-बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर आशान्वित रहेंगे। पारिवारिक दायित्व व जॉब के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। अनियमित दिनचर्या स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय --श्री सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग --नीला व हरा। शुभ अंक --07 व 08

वृश्चिक-चन्द्रमा इसी राशि में हैं। जॉब में आप अपने करियर को बेहतर करने में प्रयासरत रहेंगे। रुके धन मिलने से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। सायंकाल के बाद स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। गेंहू का दान करते रहें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। शुभ अंक --03 व 07

धनु- चन्द्रमा द्वादश है। खष्ठम गुरु जॉब व व्यवसाय में दोनों में संघर्ष के बाद ही सफलता देगा। तृतीय शनि शुभ है। स्टूडेंट्स, आप एक साथ कई कार्यों को ले लेते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। जॉब में कार्यों के तनाव से डिस्टर्ब रह सकते हैं। आज का उपाय --सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं। शुभ रंग --लाल व नारंगी। शुभ अंक --04 व 07

मकर--चन्द्रमा एकादश, द्वितीय शनि व पंचम गुरु करियर को लेकर कुछ नया कार्य करेंगे। छात्र अपनी सकारात्मक सोच व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्टडी के प्रेसर व टेंशन से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज का उपाय --माता दुर्गा जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। पारिवारिक उन्नति के लिए शिवलिंग को गंगा जल व बेल पत्र, मधु तथा दुग्ध अर्पित करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मसूर का दान करें। शुभ रंग --हरा व बैगनी। शुभ अंक -05 व 08

कुम्भ-गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा दशम शुभ तथा छात्र करियर को लेकर नवीन अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।बिजनेस में भी सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। लव लाइफ सुंदर रहेगी। सायंकाल कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। आज का उपाय --घर के मन्दिर में अखंड दीपक जलाएं तथा वहीं बैठकर दुर्गासप्तशती का पाठ करें। फलों का दान करें। शुभ रंग --हरा व आसमानी। शुभ अंक --03 व 06

मीन-तृतीय गुरु व नवम चन्द्रमा का गोचर जॉब को लेकर खुश रखेंगे। स्टूडेंट्स अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व पिता का बहुत योगदान रहेगा। व्यवसाय में भी शुभ लाभ संभावित है। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें। सांयकाल उसके साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। शुभ रंग --हरा व सफेद। शुभ अंक --03 व 09

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.