Assembly Election Result 2024 Live commentary : हरियाणा में BJP की जीत के बाद PM मोदी का ट्वीट
Webdunia Hindi October 09, 2024 04:42 AM


Vidhan Sabha Election Results 2024 Live commentary: हरियाणा में भाजपा ने हैट्रिक लगा दी है, जबकि जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। मतगणना जारी है, लेकिन दोनों ही राज्यों में स्थिति लगभग स्पष्ट हो चुकी है। मतगणना से जुड़ी पल-पल की जानकारी...






हरियाणा : भाजपा 47, कांग्रेस 38, अन्य 5

जम्मू कश्मीर : भाजपा 29, कांग्रेस+ 47, अन्य 14



थ्री लेयर सुरक्षा : हरियाणा मतगणना प्रक्रिया के लिए सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पंकज अग्रवाल के मुताबिक मतगणना स्थलों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

93 मतगणना केंद्र : राज्य के 22 जिलों के 90 विधानसभा क्षेत्रों में 93 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बयान में कहा गया है कि बादशाहपुर, गुरुग्राम और पटौदी विधानसभा सीटों के लिए दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जबकि शेष 87 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एक-एक मतगणना केंद्र स्थापित किया गया है। मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 90 मतगणना पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी, उसके 30 मिनट बाद EVM के मतों की गिनती की जाएगी। सीईओ ने कहा कि मतगणना के प्रत्येक चरण की सटीक जानकारी समय पर अपलोड की जाएगी।

भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला : भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा)-आजाद समाज पार्टी (आसपा) हैं। ज्यादातर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच पहला बड़ा सीधा मुकाबला है। इस चुनाव के परिणाम का इस्तेमाल विजेता द्वारा अन्य राज्यों में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए किया जाएगा, जहां अगले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं।

-कुछ ही देर में शुरू होगी वोटों की गिनती। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती।

-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जताई हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने की उम्मीद।
-जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष और नौशेरा विधानसभा से उम्मीदवार रविंदर रैना जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले हवन किया।

- हरियाणा और जम्मू कश्मीर में मतगणना शुरू। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम के जरिए पड़े वोटों की गिनती होगी। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रतिष्ठा दांव पर है, वहीं कांग्रेस 10 बाद राज्य की सत्ता में वापसी की कोशिश में है। दूसरी ओर, जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटन के बाद पहला चुनाव है। इसलिए इस चुनाव से केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है।

- शुरुआती रुझानों में हरियाणा में भाजपा को बढ़त। कांग्रेस 1 और भाजपा 4 सीटों पर आगे। कैथल से भाजपा के लीलाराम गुर्जर आगे चल रहे हैं। रेवाड़ी सीट से कांग्रेस के राव चिरंजीव आगे।

-जम्मू कश्मीर में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस का गठबंधन 6 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि भाजपा 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।


-हरियाणा में कांग्रेस 38 और भाजपा 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि अन्य 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

-जम्मू कश्मीर में कांग्रेस एनसीपी गठबंधन 18 सीटों पर जबकि भाजपा 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

-शुरुआती रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत। कांग्रेस को 46 सीटों पर बढ़त, भाजपा 20, आईएनलडी 2 और अन्य 4 सीटों पर आगे।

-हरियाणा : कैथल आदित्य सुरजेवाला आगे, डबवाली जेजेपी के आदित्य चौटाला आगे, अटेली से भाजपा की आरती राव आगे, लाडवा से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे, गढ़ी सांपला किलोई से कांग्रेस के भूपिंदर हुड्डा आगे, जुलाना से कांग्रेस की विनेश फोगाट आगे, अंबाला से भाजपा के अनिल विज आगे, तोशाम से भाजपा की श्रुति चौधरी आगे।

-जम्मू कश्मीर : गांदरबल से उमर अब्दुल्ला आगे (उमर अब्दुल्ला दोनों सीटों से आगे), नौशेरा रवीन्द्र रैना भाजपा आगे, बीजबेहरा पीडीपी की इल्तिजा मुफ्ती आगे।

-शुरुआती रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत। कांग्रेस को 46 सीटों पर बढ़त, भाजपा 20, आईएनलडी 2 और अन्य 4 सीटों पर आगे।

-हरियाणा : कैथल आदित्य सुरजेवाला आगे, डबवाली जेजेपी के आदित्य चौटाला आगे, अटेली से भाजपा की आरती राव आगे, लाडवा से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे, गढ़ी सांपला किलोई से कांग्रेस के भूपिंदर हुड्डा आगे, जुलाना से कांग्रेस की विनेश फोगाट आगे, अंबाला से भाजपा के अनिल विज आगे, तोशाम से भाजपा की श्रुति चौधरी आगे।

-जम्मू कश्मीर : गांदरबल से उमर अब्दुल्ला आगे (उमर अब्दुल्ला दोनों सीटों से आगे), नौशेरा रवीन्द्र रैना भाजपा आगे, बीजबेहरा पीडीपी की इल्तिजा मुफ्ती आगे।

हरियाणा : वल्लभगढ़ से भाजपा के मूलचंद शर्मा आगे, थानेसर से भाजपा के अशोक अरोड़ा आगे, होडल से कांग्रेस के उदयभान आगे, जुलाना से कांग्रेस की ओलंपियन विनेश फोगाट आगे, पंचकुला से कांग्रेस के चंद्रमोहन बिश्नोई आगे। नारनौंद से भाजपा के दिग्गज नेता कैप्टन अभिमन्यु लगातार पिछड़ रहे हैं, ऐलनाबाद से आईएनएलडी के अभय चौटाला आगे, डबवाली से जेजेपी के दुष्यंत चौटाला पीछे, सिरसा से गोपाल कांडा आगे, चरखी दादरी से भाजपा के सुनील सांगवान आगे, कालका से भाजपा की शक्तिरानी आगे, अटेली से भाजपा की आरती राव आगे, बादली से भाजपा ओमप्रकाश धनखड़ पीछे,

जम्मू कश्मीर : जम्मू कश्मीर में त्रिशंकु विधानसभा के असार। गांदरबल से एनसी के उमर अब्दुल्ला आगे, नौशेरा में भाजपा के रवीन्द्र रैना आगे।

-हरियाणा में भाजपा ने बढ़त बनाई।
-हरियाणा में कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से पिछड़ी। जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने छुआ बहुमत का आंकड़ा।

-हरियाणा : लाडवा से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे, गढ़ सांपला किलोई से कांग्रेस के भूपिंदर हुड्डा आगे, जुलाना से पहलवान विनेश फोगाट आगे, तोशाम से श्रुति चौधरी आगे, आदमपुर में भाजपा के भव्य बिश्नोई आगे, नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु लगातार पीछे चल रहे हैं। रेवाड़ा से कांग्रेस के चिरंजीव राव बढ़त बनाने के बाद पीछे हो गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार हरियाणा में भाजपा आगे चल रही है।

-जम्मू कश्मीर में भी भाजपा के प्रदर्शन में सुधार हुआ।

हरियाणा : आदमपुर में भाजपा के भव्य विश्नोई 817 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-चुनाव आयोग के मुताबिक अंबाला में भाजपा के पूर्व मंत्री अनिल विज 943 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

-आसंद में भाजपा के योगेन्द्र सिंह राणा 431 वोटों से आगे।

-अटेली में बसपा के अत्तर लाल 1113 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा की आरती राव पिछड़ गई हैं।

-बाधरा में भाजपा के उम्मेद सिंह 1503 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-टोहाना से कांग्रेस के परमवीर सिंह 4489 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-तोशाम से भाजपा की श्रुति चौधरी 3099 वोटों से आगे।

-जुलाना में विनेश फोगाट 2128 वोटों से पीछे चल रही हैं।

जम्मू कश्मीर

-नेकां नेता उमर अब्दुल्ला गांदरबल और बडगाम दोनों ही सीटों से आगे चल रहे हैं।

-नौशेरा में भाजपा के रवीन्द्र रैना 7721 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां नेशनल कॉन्फ्रेंस के सुरिंदर चौधरी बढ़त बनाए हुए हैं।

-उधमपुर में भाजपा के पवन कुमार गुप्ता 1245 वोटों से आगे।

-बांदीपोरा में निर्दलीय उस्मान अब्दुल माजिद आगे चल रहे हैं।

-बनिहाल में नेकां के सजाद शाहीन 4768 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

-बीजबेहारा सीट से पीडीपी की इल्तिजा मुफ्ती पीछे चल रही हैं।

-किश्तवाड़ में भाजपा की शगुन परिहार करीब 700 वोटों से आगे चल रही हैं।

हरियाणा :

- हरियाणा की आदमपुर सीट से भाजपा के भव्य बिश्नोई पिछड़े। कांग्रेस के चंदर प्रकाश 861 वोटों से आगे हुए।

-अंबाला कैंट सीट पर भाजपा के पूर्व मंत्री अनिल विज 1199 वोटों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस की चित्रा सरवारा बढ़त बनाए हुए हैं।

-आसंध में भाजपा के योगेन्द्र सिंह राणा 1199 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-बडखल में भाजपा के धनेश 5969 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-बादली से कांग्रेस के कांग्रेस के कुलदीप वत्स 4499 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के ओमप्रकाश धनखड़ पीछे चल रहे हैं।

-बादशाहपुर में भाजपा के राव नरवीर सिंह 5351 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस के वर्धन यादव तीसरे स्थान पर हैं।

- बल्लभगढ़ में भाजपा के मूलचंद शर्मा 3055 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार यहां चौथे स्थान पर है।

-भिवानी में भाजपा के घनश्याम सराफ 11790 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-उचानाकलां में कांग्रेस के बृजेन्द्र सिंह 3177 वोटों से आगे चल रहे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला छठे स्थान पर हैं।

-हिसार में निर्दलीय उम्मीदवार सुशीला जिंदल 3836 वोटों से आगे चल रही हैं। भाजपा उम्मीदवार कमल गुप्ता यहां तीसरे स्थान पर हैं।

-तोशाम में भाजपा की श्रुति चौधरी 3785 वोटों से आगे चल रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पोती हैं श्रुति।

-कैथल सीट पर रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य 2623 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के लीलाराम दूसरे स्थान पर हैं।

-रेवाड़ा में कांग्रेस के राव चिरंजीव 1768 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा के लक्ष्मण यादव आगे चल रहे हैं।

-जुलाना में कांग्रेस की पहलवान विनेश फोगाट 3641 वोटों से पीछे चल रही हैं। इस सीट पर भाजपा के योगेश कुमार आगे चल रहे हैं।

-कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट में कहा- लोक सभा नतीजों की तरह हरियाणा में भी चुनावी रुझानों को जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे धीमे शेयर किया जा रहा है। क्या भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाने की चेष्टा कर रही है।

-कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा- ऐसा पहली बार हो रहा है कि चैनल अपने रिपोर्टर के आंकड़े नहीं बल्कि चुनाव आयोग के आंकड़े दिखा रहे हैं और चुनाव आयोग के आंकड़े 4 या 5वें राउंड के हैं, जबकि हमारे कंट्रोल रूम से 11/12 राउंड के आंकड़े आ चुके हैं। 4 राउंड के बाद विनेश फोगाट को पीछे दिखाया गया, लेकिन 9 राउंड के बाद वो 5200 वोटों से आगे हैं। आंकड़ों में इस अंतर को लेकर हमारे महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से पूछा है कि स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाने की ये क्या कोशिश है? हम चुनाव आयोग से इस पर तुरंत कार्रवाई करने और रुझानों को अपडेट करने की मांग कर रहे हैं।

-कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह तस्वीर अभी बहुत जल्दी पलटेगी और तस्वीर पलटने में देर नहीं लगेगी। हमारे लिए हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से अच्छी खबर आ रही है। बहुत देर से मैं चुनाव आयोग की वेबसाइट देख रही हूं वहां पर डेटा अभी बदल नहीं रहा है। हमारा वोट शेयर भाजपा से काफी आगे है और यह सीटों में जरूर तबदील होगा, जो ग्राउंड रिपोर्ट आ रही हैं उसमें हम आगे हैं।

जम्मू कश्मीर :

-श्रीगुफवाड़ा-बिजबेहरा विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा 7 राउंड के बाद 3788 वोटों से पीछे चल रही हैं। यहां नेकां के बशीर अहमद शाहवीरी बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के सोफी युसूफ तीसरे स्थान पर हैं।

-गांदरबल में नेकां के उमर अब्दुल्ला 5133 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां पीडीपी के बशीर अहमद मीर दूसरे स्थान पर हैं। बडगाम सीट पर अब्दुल्ला 8612 वोटों से आगे चल रहे हैं।

-किश्तवाड़ में भाजपा की शगुन परिहार 2532 वोटों से आगे चल रही हैं।

-भाजपा रवीन्द्र रैना नौशेरा सीट पर 11411 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां नेकां के सुरिंदर चौधरी आगे चल रहे हैं।

-जम्मू पूर्व सीट पर भाजपा के युधवीर सिंह 7754 वोटों से आगे चल रहे हैं।


-भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने हरियाणा चुनाव के रुझानों पर कहा- वैसे तो हमें अंतिम नतीजों का इंतजार करना चाहिए, लेकिन जब जयराम रमेश ने यह कहना शुरू कर दिया है और चुनाव आयोग पर अंगुली उठानी शुरू कर दी है तो हमें यह मान लेना चाहिए कि उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है। अब 12 बज चुके हैं, जिस तरह से रुझान स्थिर हो रहे हैं, मुझे लगता है कि हम निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहे हैं और कांग्रेस अपनी भावी हार की तैयारी में जुट गई है।

-राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि अभी परिणाम आने बाकी हैं। वोट प्रतिशत की दृष्टि से कांग्रेस आग चल रही है। जम्मू-कश्मीर में तो कांग्रेस जीत ही गई है। शाम को जब पार्टी हाईकमान स्थिति का आकलन करेगी तो पता चलेगा कि कहां हार हुई और जीत हुई है। पूरे परिणाम आने दीजिए। उसके बाद में स्थिति स्पष्ट होगी कि जो परिणाम आए हैं या अंतिम परिणाम क्या होंगे। एग्जिट पोल में सभी ने बताया था कि जीत कांग्रेस की होगी। शाम तक सब साफ हो जाएगा।

- जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रमुख तारिक हमीद कर्रा और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर स्थित पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया। यहां कांग्रेस और नेशनलकॉन्फ्रेंस के गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

-अंबाला कैंट सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने कहा- हम पहले दिन से कह रहे हैं कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा अपने दम पर सरकार बनाएगी। कांग्रेस के रोने के अलग-अलग तरीके हैं, धीरे-धीरे ये सिलसिला बढ़ता जाएगा। सुबह कह रहे थे कि राहुल गांधी और हुड्डा साहब ने कमाल कर दिया, लेकिन अब कह रहे हैं कि चुनाव आयोग बदल गया है।

-हरियाणा की जीत के सिलसिले में दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जश्न की तैयारी। शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहुंच सकते हैं मुख्यालय। जेपी नड्डा ने सीएम सैनी से बात की। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बात की।

-हरियाणा में मतगणना के बीच कांग्रेस ने यह दावा करते हुए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के समक्ष शिकायत की कि सुबह नौ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे के बीच निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर हरियाणा के परिणाम अद्यतन करने में ‘बिना वजह देरी’ हुई। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि परिणामों को अद्यतन करने में हुई देरी के चलते, कुछ तत्वों को ऐसी कहानियां गढ़ने का मौका मिल जाता है जो प्रक्रिया को कमजोर करती हैं।

-मुफ्ती ने मानी हार : पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इल्तिजा मुफ्ती ने पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वह ‘जनादेश’ को स्वीकार करती हैं। जम्मू कश्मीर की श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट से मैदान में हैं मुफ्ती।

-भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख रविंदर रैना नौशेरा विधानसभा सीट पर पीछे हैं, जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार तारा चंद, छम्ब सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे हैं।

-जम्मू कश्मीर में अपनी-अपनी सीट पर बढ़त बनाने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में उमर अब्दुल्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा, महासचिव गुलाम अहमद मीर, माकपा नेता एमवाई तारिगामी और भाजपा के पूर्व मंत्री शामलाल शर्मा और देवेन्द्र सिंह राणा शामिल हैं।

-भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हरियाणा के चुनाव में कांग्रेस ने एक सफलता तो हासिल की है। अब उसने क्षेत्रीय दलों के महत्व को खत्म कर दिया है। विपक्ष की जगह अपने पास ले ली है। अब हरियाणा BJP Vs Congress हो गया है।

हरियाणा-

-खरखौदा सीट पर भाजपा के पवन खरखोदा 5635 वोटों से जीते।

-जींद में भाजपा के डॉ. कृशन लाल मिड्ढा 15860 वोटों से जीते।

-हांसी सीट पर भाजपा के विनोद भयाना 21460 वोटों से विजयी।

-जुलाना से कांग्रेस की उम्मीदवार ओलंपियन विनेश फोगाट 6015 वोटों से विजयी।

-पेहोवा से कांग्रेस के मनदीप चाठा 6553 वोटों से जीती।

-नूंह से कांग्रेस के आफताब अहमद 46963 वोटों से जीते।

जम्मू कश्मीर :

जनता ने हम पर भरोसा किया : JKNC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हम लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। मेरा मानना है कि लोगों ने हमारी बात सुनी है और हम पर भरोसा किया है, मैं उनका आभारी हूं। हमें इस दबाव को खत्म करना होगा, यहां जनता का राज होगा, पुलिस का राज नहीं। हमें बेगुनाह लोगों को जेल से बाहर निकालना है।

उमर बनेंगे मुख्यमंत्री : फारूक अब्दुल्ला ने कहा- जम्मू कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल करना बहुत जरूरी है और मुझे उम्मीद है कि INDIA गठबंधन हमारे साथ इसके लिए बराबर की जंग लड़ेगा ताकि जल्द से जल्द यहां राज्य का दर्जा बहाल हो। मैं समझता हूं उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री बनेंगे।

-पड्डेर नागसेनी सीट से भाजपा के सुनील कुमार शर्मा 1546 वोटों से जीते।

-उधमपुर पूर्व से भाजपा के रणवीर सिंह पठानिया 2349 वोटों से विजयी।

-चेनानी में भाजपा के बलवंत सिंह मनकोटिया 15611 वोटों से जीते।

-रामनगर से भाजपा के सुनील भारद्वाज 9306 वोटों से विजयी।

-बिलावर से भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार शर्मा 21368 वोटों से जीते।

-बसोहली से भाजपा के दर्शन कुमार ने 16034 वोटों से जीत दर्ज की।

-सुचेतगढ़ से भाजपा के घारूराम 11141 वोटों से चुनाव जीते।

-आरएस पुरा से भाजपा के डॉ. नरेन्द्र सिंह रैना 1966 वोटों से विजयी। -

-डीएच पोरा से नेकां की सकीना मसूद 17449 वोटों से चुनाव जीतीं।

-बडगाम से उमर अब्दुल्ला 18485 वोटों से जीते।

-जादीबल से नेकां के तनवीर सादिक 18485 वोटों से विजयी।

-अनंतनाग से कांग्रेस के पीरजादा मोहम्मद सईद 1686 वोटों से जीते।

-राजौरी से कांग्रेस के इफ्तखार अहमद 1404 वोटों से चुनाव जीते।

-नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उमर अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री होंगे। नेकां अध्यक्ष ने कहा कि यह परिणाम इस बात का सबूत है कि जम्मू कश्मीर के लोग अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के खिलाफ थे।

-उमर अब्दुल्ला ने बडगाम सीट से जीत हासिल की

-निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस से कहा है कि हरियाणा के चुनाव परिणामों के बारे में जानकारी देने में देरी के उसके आरोप बेबुनियाद हैं और इन्हें प्रमाणित करने के लिए रिकॉर्ड में कुछ नहीं है।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.