दिल्ली में इस दिन से दस्तक दे सकती है ठंड, आज छाए रहेंगे हल्के बादल, जानें पूरे हफ्ते के मौसम का हाल
Times Now Navbharat October 09, 2024 02:42 PM

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर थमने के बाद से गर्मी परेशान कर रही है। दिन में कड़ाके की धूप निकल रही है। लेकिन सुबह और शाम के तापमान में कमी भी देखने को मिल रही है। जिससे तड़के और शाम के समय गर्मी से राहत बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली का मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में गुलाबी ठंड का अहसास कब से शुरू होगा?

आज दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की संभावना है। साथ ही 12 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चल सकती हैं। बुधवार को सापेक्षिक आर्द्रता 30 से 64 फीसदी तक रह सकती है। आज नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत एनसीआर क्षेत्रों में भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है।

इस हफ्ते जारी रहेगा गर्मी का सितम
IMD के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज हुआ है। राजधानी में 14 अक्टूबर तक आसमान साफ रहने वाला है। इस दौरान कड़ाके की धूप निकलने से गर्मी परेशान कर सकती है। 10 से 14 अक्टूबर के दौरान अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री तक रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें -

दिल्ली में कब शुरू होगी ठंड
दिल्ली में सर्दी को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि राजधानी में 15 अक्टूबर के बाद सुबह और शाम में गुलाबी ठंड महसूस होनी शुरू हो जाएगी। दिल्ली में ठंड की दस्तक अक्टूबर के आखिरी सप्ताह तक हो सकती है। हालांकि इस दौरान सिर्फ दिन में ही ठंड का असर दिखेगा। फिलहाल दिल्ली में धूप और गर्मी दिन में खूब परेशान कर रही है।
© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.