INDW vs SLW LIVE Streaming: जानिए महिला टी20 वर्ल्ड कप में कब और कहां खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला
Times Now Navbharat October 09, 2024 02:42 PM

INDW vs SLW, India vs Sri Lanka Womens T20 World Cup Match Live telecast Online: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम जीत की लय को बरकरार रखने उतरेगी। टूर्नामेंट के 12वें मुकाबले में भारत का सामना अपने तीसरे मुकाबले में श्रीलंका से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। टीम को टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी। भारतीय महिला टीम दो मैचों में 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है। वहीं, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। भारतीय गेंदबाज अरुंधति रेड्डी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे, जबकि श्रेयांका पाटिल ने दो और रेणुका सिंह, दीप्ति शर्मा और आशा सोभना ने एक-एक विकेट चटकाए थे। वहीं, शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने 91. 42 की स्ट्राइक रेट से 35 गेंदों पर 3 चौके की मदद से 32 रन बनाए। हालांकि, स्मृति मंधाना बड़ी पारी नहीं खेल पाई थीं।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका का मुकाबला कब से खेला जाएगा (India vs Sri Lanka Womens T20 World Cup Match Date)
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका का मुकाबला बुधवार (09 अक्टूबर 2024) को खेला जाएगा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका का मुकाबला मुकाबला कहां खेला जाएगा। (India vs Sri Lanka Womens T20 World Cup Match Venue)
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका का मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका का मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (India vs Sri Lanka Womens T20 World Cup Match Time)
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका का मुकाबला भारतीय समयानुसार 7.30 PM बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7 PM बजे होगा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका का मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (India vs Sri Lanka Womens T20 World Cup Match On Tv)
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका का मुकाबले का भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण किया जाएगा।

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका का मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India vs Sri Lanka Womens T20 World Cup Match Live Streaming)
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और श्रीलंका का मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी।
© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.