बड़ी खबर LIVE: बिहार के मुजफ्फरपुर में महिला से दरिंदगी, रेप की कोशिश, पीट-पीटकर किया घायल, प्राइवेट पार्ट पर भी मारा
Navjivan Hindi October 09, 2024 08:42 PM
उत्तर प्रदेश: त्रिवेणी संगम पर साइबेरियन पक्षी पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं उत्तर प्रदेश: शारदीय नवरात्रि के सातवे दिन श्रद्धालु मां पाटेश्वरी देवी माता मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं बिहार के मुजफ्फरपुर में महिला से दरिंदगी, रेप की कोशिश, पीट-पीटकर किया घायल, प्राइवेट पार्ट पर भी मारा

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला से दरिंदगी की गई है। ब्रह्मपुरा के एक मोहल्ले में महिला से बंदूक की नोक पर गैंग रेप की कोशिश की गई। दबंगों ने महिला को लोहे के रॉड से मारकर सिर फोड़ दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को स्थानीय मोहल्ले के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

महिला को गंभीर चोटें आई हैं। महिला ने इस हमले की सूचना पुलिस को दी है। महिला ने ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर कराई है। इसमें महिला ने ज्येष्ठ समेत चार को नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर से दूध लेने के लिए जा रही थी। घर से निकलते ही आरोपी हाथ पकड़कर जबरदस्ती उसे कमरे में लेकर चले गए। इस दौरान महिला से छेड़छाड़ करने लगे और कपड़े भी फाड़ने लगे। महिला ने विरोध जब विरोध किया तो आरोपी कानपट्टी में पिस्टल सटाकर जान मारने की धमकी देने लगा। महिला डर गई, लेकिन वो किसी तरह से वहां से निकलने की कोशिश करने लगी।

महिला ने किसी तरह एक आरोपी को धक्का दिया और भागने की कोशिश करने लगी। इसपर आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया और उसके सिर को फोड़कर घायल कर दिया। आरोपी यहीं नहीं रुका उसने महिला के प्राइवेट पार्ट पर पैर से जोर से मारा। जब वह चीखने लगी तो मोहल्ले के लोगों वहां इकट्ठा हो गए।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.