Ajmer मेडिकल कॉलेज के तीनों अस्पतालों में रेजीडेंट चिकित्सकों की आज पूर्ण हड़ताल
aapkarajasthan October 18, 2024 11:42 PM

अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सभी रेजीडेंट चिकित्सकों की शुक्रवार को पूर्ण हड़ताल रहेगी। सुबह 9 बजे से ही ऐच्छिक एवं आपातकालीन इकाई सेवाएं नहीं देंगे।इससे जवाहर लाल नेहरू अस्पताल, राजकीय जनाना अस्पताल एवं सैटेलाइट अस्पताल आदर्शनगर में रेजीडेंट चिकित्सक सेवाएं नहीं देंगे।

मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट चिकित्सक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दिलराज मीणा ने मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य को पत्र देकर अवगत करवा दिया है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के चिकित्सकों और राजस्थान के सभी मेडिकल कॉलेजो में चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे कार्य बहिष्कार को समर्थन करते हुए निर्णय किया गया है। यह हड़ताल चिकित्सकों की सुरक्षा और कल्याण के मुद्दों को लेकर की जा रही है। पिछल 50 दिनों से ज्यादा का समय निकल जाने के बाद भी उन मांगों को अब तक पूरा नहीं किया गया है। इसके चलते पुन: हड़ताल, कार्य बहिष्कार के निर्णय लेने पड़े। इससे पूर्व रेजीडेंट चिकित्सकों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.