Rajasthan : उदयपुर में खत्म हुआ तेंदुए का आतंक, आदमखोर को मारी गोली
Webdunia Hindi October 19, 2024 07:42 AM

Udaipur leopard News : वन विभाग और पुलिस की टीम ने शुक्रवार को राजस्थान के उदयपुर जिले में एक तेंदुए को मार दिया। तेंदुआ आदमखोर था। इस तेंदुए को शहर के पास मदार इलाके में गोली मारी गई। वन विभाग, पुलिस और सेना की टीमें आदमखोर तेंदुए की तलाश कर रही थीं। उसने हाल ही में 2 महिलाओं पर हमला किया था, जिसमें से एक की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि तेंदुआ आदमखोर था। अधिकारियों के अनुसार, इस तेंदुए को शहर के पास मदार इलाके में गोली मारी गई। उसने हाल ही में दो महिलाओं पर हमला किया था, जिसमें से एक की मौत हो गई। वन विभाग के डीएफओ अजय चित्तौड़ा ने बताया कि मदार इलाके में आज एक तेंदुए को मार गिराया गया।

ALSO READ:

चित्तौड़ा ने बताया कि यह एक वयस्क नर तेंदुआ है, जो संभवत: 'आदमखोर' बन गया था। उन्होंने कहा कि सैंपल टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही और पुष्टि की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 18 सितंबर के बाद से उदयपुर के विभिन्न इलाकों में तेंदुए के हमले में आठ लोगों की जान जा चुकी है जिनमें चार महिलाएं और पांच साल का एक बच्चा शामिल है।

ALSO READ:

वन विभाग ने उदयपुर में आदमखोर तेंदुए को गोली मारने के आदेश दिए थे। वन विभाग, पुलिस और सेना की टीमें आदमखोर तेंदुए की तलाश कर रही थीं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.