Bihar Weather: बिहार में हल्की ठंड का एहसास, सुबह के समय कोहरे का दौर शुरू; जानें IMD का अपडेट
Times Now Navbharat October 20, 2024 03:42 PM

Bihar Weather: बिहार के मौसम में पूरी तरह से बदलाव होता नजर आ रहा है। मॉनसून की विदाई के बाद अब हल्की ठंड के साथ ही सुबह के समय कोहरा नजर आने लगा है। साथ ही पटना सहित कई इलाकों में हवा के AQI भी बढ़ गया है। हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है। अगर सिर्फ पटना की बात करें तो पटना का AQI 219, हाजीपुर का 259 और कटिहार का 206 हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव अभी नजर नहीं आ रहा है।

कैसा रहेगा आज का मौसम?
बिहार में मॉनसून की विदाई के बाद अब हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह के समय कोहरा भी छाने लगा है। दीवाली से पहले की हवा की गुणवत्ता (AQI) बढ़ गया है।

ये भी जानें-


कैसा रहा कल का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार पटना, असम के ऊपर एक चक्रवादी हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जिसकी वजह से बिहार के उत्तर पूर्वी हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। पिछले 25 घंटों यहां का मौसम शुष्क रहा है। कई जिलों में बादल छाए रहे। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेलसियस और न्यूनतम तापमान 20 से 24 डिग्री के बीच बना रहा।

बिहार में कैसा रहेगा ठंड का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार इस बार बिहार में कितनी ठंड पड़ेगी ये पश्चिम विक्षोम जिम्मेदार होते हैं। पिछले साल दिसंबर तक विक्षोम एक्टिव नहीं हुआ था। इसलिए पिछले साल दिसंबर में भी कई खास सर्दी नहीं पड़ी थी। इस बार बिहार में ठंड का मौसम कैसा रहेगा इसे लेकर विभाग ने कई पूर्वानुमान नहीं लगाया है।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.