जम्मू कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला, दो प्रवासी मजदूरों की मौत, 2 घायल
Times Now Navbharat October 21, 2024 06:42 AM

जम्मू कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला बड़ा आतंकी हमला है। आतंकियों ने इस हमले में प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया है। जिसमें 2 मजदूरों के मारे जाने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें-

सुरंग परियोजना में का करते थे मारे गए मजदूर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य कश्मीर के गांदरबल के गगनगीर इलाके में आतंकवादी हमले में दो मजदूरों की मौत हो गई। वे गंगागीर से सोनमर्ग के बीच एक सुरंग परियोजना में काम कर रहे थे।
2 मजदूर घायल
48 घंटे से भी कम समय में एक बड़े आतंकी हमले में 2 गैर स्थानीय मजदूरों की मौत हो गई, 2 घायल हो गए। इससे पहले शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में एक गैर स्थानीय रेहड़ी-पटरी वाले का गोलियों से छलनी शव बरामद किया गया था।
सीएम ने जताया दुख
जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने इस आंतकी हमले पर कहा कि सोनमर्ग क्षेत्र के गगनगीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर कायरतापूर्ण और कायरतापूर्ण हमले की बहुत दुखद खबर है। ये लोग इलाके में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना पर काम कर रहे थे। इस आतंकवादी हमले में 2 लोग मारे गए हैं और 2-3 अन्य घायल हुए हैं। मैं निहत्थे निर्दोष लोगों पर इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।
© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.