दुनिया का सबसे खूबसूरत पार्क, मगर यहां घूमने इंसान नहीं आते है भूत पिशाच, रात होते ही...
Samachar Nama Hindi October 22, 2024 02:42 AM

अजब गजब न्यूज डेस्क !!! आपने दुनिया में कई डरावनी जगहों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। अक्सर कई जगहों पर भुतहा बंगलों, किलों और महलों के बारे में सुनने और पढ़ने को मिलता है। लेकिन क्या आपने कभी हॉन्टेड पार्क के बारे में सुना है? यह बच्चों का भुतहा पार्क है। कहा जाता है कि इस पार्क में मृत बच्चों की आत्माएं खेलने आती हैं। अपने भयानक इतिहास और वीभत्स घटनाओं के कारण इस जगह को 'मृत बच्चों का खेल का मैदान' कहा जाता है।यह मनोरंजन पार्क अमेरिका के अलबामा के हंट्सविले में स्थित है। अन्य पार्कों की तरह इस पार्क में भी बच्चों के खेलने के लिए आधुनिक झूले और चढ़ाई के उपकरण हैं। यह पार्क दिखने में दूसरे पार्कों जैसा ही है लेकिन यह सामान्य नहीं है। यहां झूले अपने आप झूलते हैं। इस पार्क के पास से गुजरने वाले लोगों को अक्सर झूले खुद-ब-खुद झूलते नजर आते हैं। इन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई इन पर लटका हुआ है. साथ ही यहां लोगों को भूतिया आकृतियां भी दिखाई देती हैं।

यह पार्क मेपल हिल कब्रिस्तान के ठीक बगल में बनाया गया है। स्पैनिश फ़्लू महामारी के दौरान मरने वाले लोगों को यहीं दफनाया गया था। यह पार्क या खेल का मैदान तीन तरफ से चूना पत्थर से घिरा हुआ है। इस क्षेत्र में कई गुफाएं हैं, जो इसे छायादार रूप देती हैं।यहां के स्थानीय लोग इस खेल के मैदान को डरावना बताते हैं। ऐसा कहा जाता है कि 1918 में स्पैनिश फ्लू महामारी के दौरान हंट्सविले में बड़ी संख्या में बच्चों की मौत हो गई थी। उन मृत बच्चों को खेल के मैदान के बगल में स्थित मेपल हिल प्लॉट कब्रिस्तान में दफनाया गया था।यहां के लोगों का मानना है कि अंधेरा होने के बाद रात में बच्चों की आत्माएं इस मैदान में दौड़ने और खेलने के लिए आती हैं। रात 10 बजे से सुबह 3 बजे के बीच यहां अजीबोरीब घटनाएं घटती हैं। कई लोगों का दावा है कि इस दौरान झूले अपने आप झूलते हैं, भूतिया रोशनी दिखाई देती है। ऐसा ही लगता है

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.