Skin Tanning: क्या आप भी हैं टैनिंग से परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, मिलेगा निखार
JournalIndia Hindi October 22, 2024 04:42 AM

pc: Healthshots

धूप में ज़्यादा देर रहने से चेहरे पर टैनिंग हो सकती है। टैनिंग को दूर करने के लिए लोग कई तरह के उपाय आजमाते हैं लेकिन आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी टैनिंग से छुटकारा पा सकते हैं। इन्ही फेस पैक्स के बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

1. दही- टमाटर

टैनिंग हटाने के लिए दही टमाटर का फेस पैक आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए एक चम्मच दही और एक चम्मच टमाटर का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

2. बेसन- दही

बेसन- दही का फेस पैक भी एक अन्य घरेलू नुस्खा है जो असरदार है। इसके लिए एक चम्मच दही, एक चम्मच बेसन, दो बूंद नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। फेस पर अप्लाई करें। इसके 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

3. पपीता- हल्दी

आधा कप पपीता, एक चुटकी हल्दी और आधा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें।10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इस से आपको टैनिंग से छुटकारा मिलेगा।

4. कॉफी- दही

टैनिंग हटाने के लिए एक चम्मच कॉफी, एक चम्मच दही और एक चुटकी शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। फेस पर अप्लाई करें और इसके 20 मिनट बाद धो लें।

5. एलोवेरा जेल- शहद

दो चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.