क्यों महत्वपूर्ण है Z-Morh प्रोजेक्ट? जिसके वर्करों को आतंकियों ने बनाया निशाना
Newstracklive Hindi October 22, 2024 06:42 AM

गांदरबल: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में दहशतगर्दो ने जेड मोड़ सुरंग (Z-morh Tunnel) में काम कर रहे श्रमिकों की हत्या कर दहशत फैलाने का प्रयास किया है। यह सुरंग केंद्र शासित प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचा परियोजना है। इसके निर्माण से न सिर्फ स्थानीय जनता को लाभ मिलेगा, बल्कि यह देश की सुरक्षा दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। शायद यही वजह है कि आतंकियों ने इस परियोजना में जुटे मजदूरों में डर पैदा करने के लिए ऐसा किया।

प्राप्त खबर के अनुसार, जेड मोड़ सुरंग 6.4 किलोमीटर लंबी है, जो सोनमार्ग हेल्थ रिसॉर्ट को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन शहर से जोड़ती है। यह दो लेन वाली सुरंग है तथा इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस परियोजना का उद्देश्य श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर सोनमार्ग क्षेत्र में साल भर सुगम यातायात सुनिश्चित करना है। यहाँ की ऊँचाई 8,500 फीट से अधिक है, तथा सड़के पहाड़ियों पर स्थित हैं। ऐसे में भूस्खलन और बर्फबारी के दौरान रास्ते बंद हो जाते हैं। अगर यह निर्माण पूरा होता है, तो आवागमन आसान हो जाएगा तथा लोग जो सफर घंटों में पूरा करते हैं, वह अब मिनटों में पूरा होगा। इसके अतिरिक्त, इस परियोजना का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यह श्रीनगर एवं कारगिल के बीच बिना रुकावट यात्रा को सुनिश्चित करेगा तथा सेना के जवानों को लद्दाख के सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुँचाने में मदद करेगा। प्रदेश के विकास के दृष्टिकोण से इस सुरंग का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। 

वही इस प्रोजेक्ट में इंटेलिजेंट ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली एवं आपातकालीन स्थिति के लिए एस्केप टनल जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, जो यातायात को बेहतर तरीके से नियंत्रित करेंगी तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी। रविवार को गांदरबल के गगनगीर इलाके में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें आतंकियों ने मजदूरों के कैंप पर अंधाधुंध गोलियाँ चलाईं। इस हमले में 7 व्यक्तियों की मौत हुई, जिनमें 6 सुरंग में काम करने वाले श्रमिक और 1 डॉक्टर सम्मिलित थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए लोगों में मध्य प्रदेश के अनिल शुक्ला, बिहार के फहीम, नासिर, मोहम्मद हारिफ, कलीम, पंजाब के गुरमीत और जम्मू कश्मीर के शशि अब्रोल और डॉ. शहनवाज सम्मिलित हैं।

पूजा किया, भोग लगाया और फिर शिवलिंग से वासुकी नाग लेकर फरार हुआ चोर

'केजरीवाल के बंगले में ऐशो-आराम के सामान', BJP ने बोला हमला

हॉस्टल अधीक्षिका ने की मासूम के साथ बर्बरता, बच्ची के कपड़े उतारे और फिर...

© Copyright @2024 LIDEA. All Rights Reserved.